Loading
Friday, May 03, 2024
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राजनाथ सिंह गरजे : हम इस पार भी वॉर करते हैं और उस पार भी वॉर करते हैं
राजनाथ सिंह गरजे : हम इस पार भी वॉर करते हैं और उस पार भी वॉर करते हैं
कहा : नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री।
by
Arun Pandey,
April 14, 2024
in
बिहार
जमुई,14 अप्रैल।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर महती चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामविलास पासवान मेरे ही कहने पर एनडीए में शामिल हुए थे। आज उनकी कमी मुझे महसूस हो रही है। रामविलास पासवान जो अपनी विरासत चिराग पासवान को देकर गए हैं वे एक साधारण नौजवान नहीं हैं। बल्कि वे ऐसा रन हिटर हैं जो एनडीए को जितनी रनों की जरूरत होगी उसे उतना दिलाएंगे। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। भारत की जनता ने मन बना लिया है , औपचारिकता शेष है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि अरुण भारती प्रत्याशी के रूप में पहली बार चुनाव के मैदान में उतरे हैं। वह एक शालीन व्यक्ति हैं और सांसद बनने के बाद सेवक के रूप में भूमिका निभाएंगे। हमारी घोषणा पत्र को कोई उठाकर देख ले , जो हमने कहा था वो किया कि नहीं। लोग आरोप लगा रहे थे मंदिर यहीं बनायेंगे तारीख नहीं बताएंगे। वह तारीख आ गई और बीते 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी गई।
उन्होंने कहा कि अब देश में रामराज्य होकर रहेगा। इसे दुनिया का कोई ताकत नहीं रोक सकता है। जनता भी लगातार जय श्रीराम का नारा लगा रही है। हमने कहा था कि तीन तलाक को समाप्त करेंगे। मैं मुसलमान भाइयों के साथ सभी धर्मों को बताना चाहता हूं। भारतीय जनता पार्टी के लोग सबको माता , बहन और बेटी मानते हैं। किसी भी धर्म की बेटी , बहन और मां के साथ अत्याचार हो भारतीय जनता पार्टी को यह कबूल नहीं है। इसलिए तलाक तलाक तलाक को डंके की चोट पर हमने समाप्त किया।
राजनाथ सिंह ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद जेल में हो वह मोदी जी को जेल भेजेंगे। मछली हेलीकॉप्टर में खाकर क्या दिखाना चाहते हैं। आपको सुअर खाना हो , गदहा खाना हो , घोड़ा खाना हो आप खाएं , इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सनातन जिंदा था , है और रहेगा। आरजेडी और कांग्रेस ने दस लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। क्या मिला सबने देखा और हमने क्या दिया वो भी आपने देखा। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहली बार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम किसी ने किया तो मोदी जी ने किया। हम परिवार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि हम देश बढ़ाने के लिए राजनीति करते हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार की धरती की विशेषता जानता हूं जो मोहन दास करम चंद गांधी को महात्मा गांधी बना देती है। दुनिया के मंचों पर आज भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। राजनाथ सिंह ने अरुण भारती के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिनके घर पानी नहीं पहुंचा उनके घर पानी पहुंचकर रहेगा। सरकार बनने के एक महीने के भीतर सबको यानि पति और पत्नी दोनों को 05 लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जायेगा।
कोई भी अब आकर आंख दिखाकर यहां से नहीं जा सकता है। भारत मुंह तोड़ जबाव देने के लिए बरबस तैयार है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा बल्कि दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। कोई भी अब आकर आंख दिखाकर नहीं चला जाएगा। बल्कि वैसी शक्तियों को माकूल जवाब दिया जाएगा। हम अब इस पार भी वॉर करते हैं और उस पार भी वॉर करते हैं। जब जरूरत पड़ी तो हर जगह वॉर करते हैं। नीतीश कुमार की ईमानदारी का जिक्र होता है। आज तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक भी दाग नहीं लगा है। उन्होंने सुपात्र वोटरों को 19 अप्रैल को पहले मतदान फिर जलपान का संदेश देते हुए कहा कि एक-एक मत एनडीए उम्मीदवार को दें और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा , सांसद चिराग पासवान और एनडीए समर्थित लोजपा रामबिलास दल के प्रत्याशी अरुण कुमार भारती ने भी सभा को संबोधित किया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राजग समर्थित उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।
बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी , विधायक श्रेयषी सिंह , राजू तिवारी , हुलास पांडे , कन्हैया कुमार सिंह , शैलेंद्र महतों , ई. शंभू शरण , सिकंदर पटेल , विनय कुमार पांडे , जीवन सिंह , अरुण कुमार मंडल समेत भाजपा , जदयू , राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम के अधिकांश नेता तथा समर्थक इस अवसर पर उपस्थित थे। एनडीए के नेताओं ने बारी-बारी से राजनाथ सिंह को अंग वस्त्र , पुष्प गुच्छ , तलवार आदि भेंट कर उनका अभिनंदन किया और राजग के पक्ष में गगनभेदी नारे लगाए।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise