Loading
Wednesday, October 16, 2024
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का दूसरा चरण 16 अक्टूबर को बांका से शुरू हो
तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का दूसरा चरण 16 अक्टूबर को बांका से शुरू हो
by
Arun Pandey,
October 14, 2024
in
बिहार
प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
----------------------------------------
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का " कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम " का दूसरा चरण 16 अक्टूबर को बांका से शुरु होगा
पटना 14 अक्टूबर । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का "कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम " का दूसरा चरण 16 अक्टूबर को बांका से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए वे कल 15 अक्टूबर को हीं बांका के लिए प्रस्थान करेंगे। 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के इस दूसरे चरण में वे 12 जिलों के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके साथ सीधा संवाद करेंगे। पहले चरण में वे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिले के 41 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुके हैं।
राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 16 अक्टूबर को बांका में अमरपुर,घोरैया , बांका, कटोरिया एवं बेलहर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 17 अक्टूबर को जमुई में सिकन्दरा, जमुई, झाझा एवं चकाई , 18 अक्टूबर को मुंगेर में तारापुर, मुंगेर एवं जमालपुर,19 अक्टूबर को खगड़िया जिला के गोल्डेन रिसॉर्ट रहिमपुर में अलौली , खगड़िया, बेलदौर एवं परवत्ता , 20 अक्टूबर को बेगुसराय में चेरिया बरियारपुर, बछबाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बेगुसराय,बखरी एवं साहेबपुर कमाल, 21 अक्टूबर को लखीसराय में सूर्यगढा, लखीसराय, शेखपुरा एवं बरबिघा , 22 अक्टूबर को नवादा में रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर एवं वारसलीगंज, 23 अक्टूबर को राजगीर में अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा एवं हरनौत, 24 अक्टूबर को जहानाबाद में जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी ,अरवल एवं कुर्था, 25 अक्टूबर को बोधगया में बाराचट्टी, बोधगया, गया शहर, बेलागंज एवं वजीरगंज के साथ हीं 26 अक्टूबर को इमामगंज,गुरुआ, टेकारी,अतरी एवं शेरघाटी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ हीं कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का दूसरा चरण सम्पन्न हो जाएगा।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे चरण की समाप्ति के साथ हीं अगले चरण की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं बीनु यादव, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो कामरान के साथ हीं सम्बद्ध प्रमंडलों के प्रभारी महासचिव सम्बद्ध जिलों के अध्यक्ष और प्रधान महासचिव के साथ लगातार तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। सम्बद्ध जिलों के संगठन प्रभारी भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में कैम्प कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का काफी सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। इससे एक ओर कार्यकर्ताओं में उर्जा और उत्साह बढ़ रहा है वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जमीनी फिडबैक मिल रहा है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise