Loading
Monday, March 10, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले को दी 299 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 69 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले को दी 299 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 69 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
by
Arun Pandey,
February 01, 2025
in
बिहार
पटना, 30 जनवरी .। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड की रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, उदाकिशुनगंज परिसर से कुल 29956.49 लाख रुपये की कुल 69 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 10317.007 लाख रुपये की 40 योजनाओं का उद्घाटन और 19639.48 लाख रुपये की 29 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने चौसा प्रखंड स्थित रसलपुर धुरिया पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चौसा प्रखंड स्थित आई०टी०आई०, उदाकिशुनगंज के परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने 5251 स्वयं सहायता समूह को 33 करोड़ 98 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, 7685 स्वयं सहायता समूह को 82 करोड़ 55 लाख रुपये का सांकेतिक चेक और 1232 जीविका दीदियों के परिवार को 6 करोड़ 55 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की है। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया और इनसे जुड़ी महिलाओं का नाम जीविका दीदी दिया, जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने आजीविका के नाम से पूरे देश में इसे लागू किया। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं, आपलोग बहुत आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रघुनाथ विद्या मंदिर प्लस 2 विद्यालय, क्लासन के परिसर से 9.94 लाख रुपये लागत के खेल मैदान (गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल में) का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल मैदान का जायजा लिया और खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने इसी विद्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, श्रम संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री सह मधेपुरा जिला के प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव, विधायक श्री निरंजन कुमार मेहता, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ० अमरदीप, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय श्री कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा श्री अमृत राज, कोशी प्रमण्डल के आयुक्त श्री राजेश कुमार, कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार, मधेपुरा जिला के जिलाधिकारी श्री तरणजोत सिंह, मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।*मधेपुरा जिले में लोगों की माँगों के संबंध में घोषणायें*
आप जानते हैं कि हम लोगों ने मधेपुरा जिले में विकास का काफी काम कराया है फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है उसे पूरा किया जायेगा।
1. चौसा प्रखंड अन्तर्गत मुरली चौक (SH-58) से कृष्णा टोला, वंश गोपाल चौक होते हुए योगीराज तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
(ग्रामीण कार्य विभाग)
2. चौसा प्रखंड में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण किया जाय इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।
(ऊर्जा विभाग)
3. मुरलीगंज एवं चौसा प्रखंडों में पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।
06/2
. मधेपुरा सदर प्रखण्ड में मिल्क चिलिंग प्लांट/डेयरी प्लांट स्थापित किया जायेगा। 50-60
(ऊर्जा विभाग)
4 हजार लीटर क्षमता वाले मिल्क चिलिंग प्लांट की स्थापना से स्थानीय अर्थव्यवस्था का विकास
होगा एवं स्थानीय पशुपालकों की आमदनी में वृद्धि होगी।
(पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग)
5. मुरलीगंज बाजार में समपार सं०-6BC (SH-91) पर आर०ओ०बी० इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी एवं पूर्णिया जाने में
का निर्माण किया जायेगा।
सुविधा होगी।
(पथ निर्माण विभाग)
6. सिंहेश्वर धाम मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मंदिर परिसर क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इससे लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
(पर्यटन विभाग)
7. मुझे बताया गया है कि चौसा एवं आलम नगर प्रखंडों में बाढ़ के समय ग्रामीण सड़कों से आवागमन में समस्या होती है। मैंने विभाग को कहा है कि तत्काल एक टीम भेजकर इस समस्या को देख लिया जाये तथा आवश्यकतानुसार प्रभावित पंचायतों में सड़कों का उच्चीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य किया जाये। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
(ग्रामीण कार्य विभाग)
8. मधेपुरा नगर क्षेत्र के अंतर्गत अवस्थित ऑडीटोरियम का आधुनिकीकरण किया जायेगा। इससे विभिन्न सरकारी कार्यक्रम, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित करने में काफी सुविधा होगी।
(नगर विकास एवं आवास विभाग)
9. मधेपुरा जिले में आलमनगर, कुमारखंड, चौसा, मधेपुरा एवं सिंहेश्वरस्थान में कुल 05 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन तथा शंकरपुर एवं गम्हरिया कुल 02 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा।
(भवन निर्माण विभाग)
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise
‹
›