Loading
Monday, March 10, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
by
Arun Pandey,
March 07, 2025
in
बिहार
पटना, 08 मार्च । :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर
पर बिहार प्रदेश महिला जनता दल यूनाईटेड (जदयू) द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन कर विधिवत शुभारंभ किया। जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल महिलाओं से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी। जदयू की बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ० भारती मेहता ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। सम्मेलन में शामिल सभी महिलाओं ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मैं सबसे पहले आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं आप तमाम महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हम प्रारम्भ से ही महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। पहले जिन लोगों को मौका मिला उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। हर क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। यह देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता होती है।
इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल, जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री संजय कुमार झा, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise