Loading
Wednesday, April 16, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 15 अप्रैल , 2025
आज का पंचांग - राशिफल 15 अप्रैल , 2025
by
Arun Pandey,
April 14, 2025
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 15 - अप्रैल - 2025
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वितीया 08:34 AM
🔅 नक्षत्र विशाखा रात्रिशेष 12:56
🔅 करण :
गर 10:58 AM
वणिज 10:58 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग सिद्धि 11:31 PM
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:42 AM
🔅 चन्द्रोदय 08:22 PM
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 06:18 PM
🔅 चन्द्रास्त 06:27 AM
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 12:44 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:24:25 - 12:15:25
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:00 AM - 08:51 AM
🔅 कंटक 06:18 AM - 07:09 AM
🔅 यमघण्ट 09:42 AM - 10:33 AM
🔅 राहु काल 03:01 PM - 04:36 PM
🔅 कुलिक 01:06 PM - 01:57 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:00 AM - 08:51 AM
🔅 यमगण्ड 08:38 AM - 10:14 AM
🔅 गुलिक काल 11:49 AM - 01:25 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
❤️💛विशेष ~ आशा द्वितीया [आसोदूज]।💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️15 अप्रैल 2025,मंगलवार ❤️
मेष (Aries): आप का दिन मिश्रित फलदायी है। आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यवहार में नम्रता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा होगी।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ रंग = 1
वृषभ (Tauras): आज का दिन सावधानी से बिताएं। आज किसी भी नए कार्य को शुरू न करें। आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। थकान और व्याकुलता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान होगी। प्रवास लाभदायी नहीं होंगे। आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): आपका दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी और उन्हें पहनने के अवसर मिलेंगे। प्रणय के लिए दिन अच्छा है। भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा और सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर में परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। नौकरी में निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा। स्त्री मित्रों से भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
सिंह (Leo): आज का दिन आनंद से बीतेगा। अधिक कल्पनाशील बनेंगे। मौलिक काव्य रचना की प्रेरणा मिलेगी। प्रियतम से भेंट शुभ फलदायी होगी, परिणामस्वरूप दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों के अभ्यास हेतु अच्छा समय है। मित्रों सेे मिलन होगा, स्त्री मित्रों से लाभ मिलेगा। आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo): शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों से मन व्याकुल रहेगा। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों से अनबन रहेगी। मां के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। स्त्री और पानी से हानि का डर रहेगा। लोगों के समक्ष अपमान न हो, ध्यान रखें। धन नाहक खर्च होगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 7
तुला (Libra): आपका दिन शुभ फलदायी होगा। बंधुओं के साथ बैठकर घर के संबंध में चर्चा होगी। छोटे धार्मिक स्थल पर जाएंगे। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। व्यवहारिक प्रसंग से यात्रा कर सकते हैं। नए कार्यों के लिए शुभ दिन है। शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज भाग्यवृद्धि होगी।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
वृश्चिक (Scorpio): आज साधारण लाभ होगा। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों, इसका विशेष ध्यान रखिएगा। कुटुंब के सदस्यों के बीच गलतफहमी को दूर रखें। शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि रहेगी। नकारात्मक मानसिकता से बचें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थियों के सामने अवरोध आएंगे।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 1
धनु (Sagittarius): आप शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की संभावनाएं हैं। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से आनंदित रहेंगे। दांपत्यजीवन का सुख मिलेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यश बढ़ेगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): आज आपको सावधानीपूर्वक रहना है। व्यावसायिक कार्यों में हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता व खर्च बढ़ेगा। रोग संबंधी चिंता रहेगी। पुत्र व रिश्तेदारों से अनबन संभव है। परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर रहें।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुकों के लिए विवाह के योग बनेंगे। घूमने की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): आपका दिन अत्यंत शुभ होगा। सफलता व उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मी की कृपादृष्टि रहेगी। कुटुंब में आनंद का वातावरण होगा। सरकार से लाभ होगा। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise