Loading
Tuesday, April 29, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मरणोपरांत सुशील मोदी को राष्ट्रपति ने किया पद्मभूषण से सम्मानित
मरणोपरांत सुशील मोदी को राष्ट्रपति ने किया पद्मभूषण से सम्मानित
स्व.सुशील मोदी की धर्मपत्नी जेसी सुशील मोदी ने राष्ट्रपति भवन में ग्रहण किया सम्मान
by
Arun Pandey,
April 28, 2025
in
बिहार
,
DOWNLOAD DOCUMENT
नंई दिल्ली/टना- 28 अप्रैल।
राजनीति के ज़रिए बिहार के विकास को नई दिशा देने के लिए आजीवन प्रयत्नशील रहे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत सोमवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जेस्सी सुशील मोदी ने माननीय राष्ट्रपति के हाथों से ग्रहण किया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद श्रीमती मोदी ने कहा कि यह पूरे बिहार का सम्मान है। श्रीमती जेस्सी मोदी और उनके पुत्र उत्कर्ष तथागत अक्षय अमृतांशु ने इसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री , दोनों उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार जायसवाल का आभार जताते हुए कहा है कि इस सम्मान से भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं का आत्मगौरव बढ़ेगा।
श्रीमती मोदी का कहना है, "सुशील मोदी ने समाज के विभिन्न तबकों व लोगों के बीच काम किया और बिहार के विकास के लिए कई सामाजिक कार्य किए, जिनमें अस्पतालों और गरीब लोगों की मदद करना भी शामिल था।" विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए... यह सम्मान उनके निधन से मिले लोगों के घावों पर दवा के रूप में भी काम करेगा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। खासकर उन युवाओं के लिए जिन्हें लक्ष्य निर्धारित करने और दिशा देने के लिए नेताओं की आवश्यकता होती है।
श्रीमती मोदी ने कहा कि मरणोपरांत सुशील कुमार मोदी को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित करना दरअसल सुशील मोदी की पांच दशकीय सार्वजनिक व राजनीतिक जीवन के समर्पण व सद्कार्य की पहचान का सम्मान है। इस सम्मान से भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं व सुशील मोदी को चाहने वालों के साथ मेरा परिवार भी हर्षित है। सुशील मोदी के इस सम्मान को बिहारवासियों को समर्पित कर मुझे अतिशय प्रसन्नता होगी, क्योंकि उनका सम्पूर्ण समर्पण बिहार के प्रति था।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise