Loading
Friday, May 02, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
PK ने कांग्रेस पर किया बड़ा हमला, बोले - बिहार में कांग्रेस लालू जी के राजद की झोला उठाने वाली पार्टी है, इनका बिहार में कोई वजूद नहीं है
PK ने कांग्रेस पर किया बड़ा हमला, बोले - बिहार में कांग्रेस लालू जी के राजद की झोला उठाने वाली पार्टी है, इनका बिहार में कोई वजूद नहीं है
by
Arun Pandey,
May 01, 2025
in
बिहार
मुंगेर,01 मईl
प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले - जब सरकार में थे तो ताड़ी को शराबबंदी से अलग क्यों नहीं किया, अब वोट के लिए लबनी लेकर घूम रहे हैं*
मुंगेर। जन सुराज के सूत्रधार आज एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। मुंगेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस का अपना कोई वजूद नहीं है। बिहार में कांग्रेस सिर्फ लालू जी की राजद का झोला ढोने वाली पार्टी है। महागठबंधन में कांग्रेस की कोई ताकत नहीं है। दिल्ली में चंद सांसदों के लालच में उन्होंने बिहार को लालू जी के हवाले कर दिया।
प्रशांत किशोर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शराबबंदी से ताड़ी को बाहर करने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब शराबबंदी लागू की गई थी, तब राजद भी सरकार का हिस्सा थी। तब उन्हें पासी समाज की याद नहीं आई। तब उन्होंने शराबबंदी से ताड़ी को बाहर क्यों नहीं किया? अगर उस समय याद नहीं आया तो उसके बाद भी जब राजद को सरकार में रहने का मौका मिला था, तब उन्हें शराबबंदी से ताड़ी को बाहर कर देना चाहिए था। राजद को पासी समाज की कोई परवाह नहीं है, बिहार में अभी चुनाव है, इसीलिए उनके नेता लबनी लेकर घूम रहे हैं।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.

Advertise