Loading
Monday, June 02, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
पटना सहित पांच हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के तीन नये जज नियुक्त हौंगे
पटना सहित पांच हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के तीन नये जज नियुक्त हौंगे
पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को ही पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश
by
Arun Pandey,
May 26, 2025
in
देश
पटना सहित तीन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के तीन नये जज नियुक्त हौंगे
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में तीन जजों को नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश ए एस चंदुरकर, कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया और गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम हाल ही में खाली हुई सीटों को लेकर यह सिफारिश की है। हाल ही में पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायाधीश ह्रषिकेश रॉय रिटायर हुए थे। इसके साथ ही न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी भी 9 जून को रिटायर हो होने वाली है। इसको देखते हुए नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश करने का फैसला लिया गया।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को ही पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। वहीं पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ऑआशुतोष कुमार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। अब केंद्र सरकार को नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति की अधिसूचना जारी करनी है। जिसके बाद नए मुख्य न्यायाधीश अपने अपने पदभार ग्रहण करेंगे। आपको बता दें जुलाई 2023 में गुजरात हाईकोर्ट से तबादला होकर न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली पटना हाईकोर्ट पहुंचे थे।
न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड समेत पांच उच्च न्यायालयों के नए मुख्य न्यायाधीश बनाने सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise