Loading
Sunday, June 08, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 08 जून , 2025
आज का पंचांग - राशिफल 08 जून , 2025
by
Arun Pandey,
June 07, 2025
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 08 - जून - 2025
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वादशी 07:01 AM
🔅 नक्षत्र स्वाति 01:02 PM
🔅 करण :
बालव 07:20 AM
कौलव 07:20 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग परिघ 12:17 PM
🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:14 AM
🔅 चन्द्रोदय 04:11 PM
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 06:41 PM
🔅 चन्द्रास्त +03:03 AM
🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 01:41 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत ज्येष्ठ
🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:21:07 - 12:15:52
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 04:49 PM - 05:44 PM
🔅 कंटक 09:31 AM - 10:26 AM
🔅 यमघण्ट 01:10 PM - 02:05 PM
🔅 राहु काल 04:56 PM - 06:39 PM
🔅 कुलिक 04:49 PM - 05:44 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:21 AM - 12:15 PM
🔅 यमगण्ड 11:48 AM - 01:31 PM
🔅 गुलिक काल 03:13 PM - 04:56 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
❤️💛विशेष ~ प्रदोष व्रत, मृगशिरा नक्षत्र मे सूर्य का प्रवेश दिन 01:18 से,पश्चिम दिशा मे बुधोदय। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
[07/06, 7:53 pm] Prem Sagar Pandey: ❤️ 8 जून 2025, रविवार❤️
मेष (Aries) : दिन के प्रारंभ में आप मानसिक द्विधाओं में खोए हुए रहेंगे। अन्य लोगों के साथ आप जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे। अपनी मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। मध्याह्न के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना है और इससे मन प्रफुल्लित बनेगा। परिजनों के साथ संवादिता बढ़ेगी। प्रवास के आयोजन की भी संभावना है। धनविषयक कार्यों का आप आयोजन कर सकेंगे।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
वृषभ (Taurus) : आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। दिन के प्रारंभ में आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। आपकी सृजनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है। कार्य उत्साह और चौकसी से करेंगे लेकिन मध्याह्न के बाद आपका मानसिक व्यवहार द्विधापूर्ण रहेगा। इससे वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे। आवश्यक निर्णय इस समय न लेने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini) : आपका आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप, कार्य करने में उत्साह का अनुभव होगा। परिवार का वातावरण भी बदलेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer) : सुबह का समय पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी रहेगा। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रियपात्र से भेंट होगी। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं उठेंगी जो पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती हैं। शुरू किए गए कार्य अधूरे रहेंगे, खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सूचन करते हैं।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
सिंह (Leo) : आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। व्यवसाय और व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पल बिताएंगे। स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। संतान की ओर से भी लाभ मिलेगा। छोटे प्रवास के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। दांपत्य जीवन में आनंद रहेगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo) : नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है। आज आपके भीतर कुछ अधिक धार्मिकता रहेगी। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर उपस्थित होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में बढो़तरी की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सन्मान मिलेगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
तुला (Libra) : खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने के लिए सूचन करते हैं। दिन के दौरान नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव आप करेंगे, प्रवास लाभदायी नहीं है। परंतु मध्याह्न के बाद आपको कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। धार्मिक कार्य होंगे। विदेश में स्थित स्वजनों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नए आयोजन के लिए अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
वृश्चिक (Scorpio) : आज आपका दांपत्य जीवन विशेष रूप से सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ सामाजिक समारोह में शरीक होने का मौका मिलेगा, छोटे से प्रवास का भी योग है। मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिक रूप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। प्रवास में भी विघ्न आ सकता है। खान-पान में विशेष रूप से ध्यान दीजिएगा। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius) : आज का दिन शुभफलदायी होगा। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। कार्यालय में सहकर्मचारियों का सहयोग आपको मिलेगा। परिजन और मित्रों की घनिष्ठता में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
मकर (Capricorn) : वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज का पूरा दिन आनंद के साथ बीतेगा। नौकरी में सहकार्यकरों का साथ मिलेगा। मध्याह्न के बाद रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
कुंभ (Aquarius) : आज आप अपने प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। फिर भी वाहन, मकान आदि के पत्रों से संबंधित कार्यवाही में सावधानीपूर्वक आगे बढ़िएगा। वैचारिक समृद्धि होगी। मन में प्रफुल्लितता रहेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी कम प्राप्ति होगी, फिर भी आपको अपना कार्य सरलतापूर्वक कर सकने का संतोष पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces) :आपको चिंता से थोड़ी राहत मिलेगी। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पितृपक्ष से लाभ होने की भी संभावना है। परंतु जमीन जायदाद आदि विषयों के कार्य में सावधानी रखिएगा। संतान के लिए खर्च करेंगे। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise