Loading
Monday, July 14, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
2875.02 करोड़ रूपये की राशि से गंगा नदी पर पुल की लम्बाई 5.51 किलोमीटर
by
Arun Pandey,
July 13, 2025
in
बिहार
जा, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
पटना, 13 जुलाई :- मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने आज गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान) ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अथमलगोला प्रखण्ड के करजान (बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन बाईपास) से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के तट तक जाकर निर्माणाधीन बख्तियापुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप पुदुकलकट्टी ने साइट प्लान के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि बख्तियारपुर-ताजपुर ग्रीनफील्ड गंगा पुल का निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इस पुल की लंबाई 5.5 किलोमीटर है। करजान तथा ताजपुर के आपस में जुड़ जाने से एन0एच0-31 और एन0एच0-28 का सीधा संपर्क हो जाएगा और उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के बीच एक और संपर्कता बनेगी। पटना जिला में करजान से गंगा पुल तक पहुंच पथ, आर०ओ०बी० तथा अन्य संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
समस्तीपुर के ताजपुर से पटना के बख्तियारपुर तक बन रहे इस गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट के ताजपुर से चकलालशाही तक 16.2 किलोमीटर पहुँच पथ का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर यह काम जल्द पूर्ण कराएं। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को सुगम बनाने एवं आमजन के आवागमन को सहज करने में अहम साबित होगा। इस पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु एवं राजेंद्र सेतु पर यातायात का बोझ भी कम होगा तथा लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इसके माध्यम से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक तथा प्रमुख चिकित्सा संस्थानों तक जाने में समय की बचत होगी। उन्होने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है, इसके लिए जो भी जरूरतें होंगी राज्य सरकार पूरा करेगी। यह पुल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आवागमन करनेवाले वाहनों का एक वैकल्पिक मार्ग होगा।
ज्ञातव्य है कि पथ निर्माण विभाग अन्तर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा 2875.02 करोड़ रूपये की राशि से करजान (बख्तियारपुर) ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल एवं पहुँच पथ परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। यह पथ पटना जिला के करजान (बख्तियारपुर) के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-31 से प्रारंभ होकर समस्तीपुर जिला के ताजपुर तक राष्ट्रीय उच्च पथ-28 को जोड़ता है। इस पथ की कुल लम्बाई 51.26 किलोमीटर है जिसमें गंगा नदी पर पुल की लम्बाई 5.51 किलोमीटर एवं पहुँच पथ की लम्बाई 45.75 किलोमीटर है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप पुदुकलकट्टी, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise