Loading
Saturday, November 22, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
एक्सिस माई इंडिया और टूडेज चाणक्या के सर्वे में भी NDA को बहुमत का किया अनुमान
एक्सिस माई इंडिया और टूडेज चाणक्या के सर्वे में भी NDA को बहुमत का किया अनुमान
by
Arun Pandey,
November 12, 2025
in
देश
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बुधवार को एक्सिस माई इंडिया और टूडेज चाणक्या के सर्वे में भी NDA को बहुमत का अनुमान किया गया है। अब देश की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणाम पर हैं।
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 121 से 141 के बीच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं जन सुराज को 0-2, एआईएमआईएम को 0-5 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
राजद सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। राजद को 67-71 सीटें मिलने का अनुमान है। जदयू को 56 से 62 सीटें जबकि भाजपा को 50 से 56 वोट मिलने के आसार हैं। कांग्रेस को 17 से 21 सीटें, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 11 से 16 सीटें, हम(S) को दो से तीन सीटें, रालोमो को दो से चार सीटें मिल सकती हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज को पोल में एक भी सीट नहीं दी गई है। एनडीए को 41 प्रतिशत पुरुष और 45 प्रतिशत महिला वोट मिलेंगे, जबकि महागठबंधन को 42 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिला वोट मिलेंगे।
टुडेज चाणक्य के अनुसार, भाजपा और उसके सहयोगियों को 160 सीटें मिलेंगी (12 सीटों के प्लस-माइनस मार्जिन के साथ), जबकि राजद और उसके सहयोगियों को 77 सीटें मिलेंगी (12 सीटों के प्लस-माइनस मार्जिन के साथ)। इसने अनुसार, भाजपा और उसके सहयोगियों को 44 फीसदी (प्लस-माइनस 3 प्रतिशत) वोट मिलेंगे और राजद व उसके सहयोगियों को 38 प्रतिशत (प्लस-माइनस 3 प्रतिशत) वोट मिलेंगे। 18 फीसदी वोट अन्य दलों के खाते में जा सकते हैं।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise