Loading
Wednesday, February 11, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
रेलमंत्री से नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने की मुलाकात
रेलमंत्री से नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने की मुलाकात
नवादा–पावापुरी रेल लाइन हेतु बजट आवंटन के लिए जताया आभार
by
Arun Pandey,
February 10, 2026
in
बिहार
नवादा/पटना,10 फरवरी।
भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन के निर्माण कार्य को प्रारंभ करने हेतु बजट आवंटन के लिए रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही तिलैया–कोडरमा नई रेल लाइन के निर्माण कार्य की प्रगति स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा किया।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि ये दोनों नई रेल परियोजनाएं विकसित नवादा की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नवादा सीधे पटना एवं दिल्ली मेन लाइन से जुड़ेगा, जिससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी सशक्त होगी। इससे स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में भी नई गति आएगी। यह परियोजना नवादा सहित आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
सांसद विवेक ठाकुर ने मुलाकात के दौरान नवादा संसदीय क्षेत्र में रेलवे द्वारा संचालित वर्तमान विकास कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक सुझाव भी रेलमंत्री के समक्ष रखे।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे विकास के प्रत्येक चरण में नवादा की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, यही उनका संकल्प है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise