Loading
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मुम्बई में 17 फरवरी को हुई मीटिंग के बाद भारत में HAMMER प्रिसिजन-गाइडेड हथियार को बनाने का ऐलान हुआ है। इसके लिए एक जॉइंट वेंचर बनाया जाएगा, जिसमें 50%-50% हिस्सेदारी होगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत के तहत डिफेंस प्रोडक्शन बढ़ाने और आयात निर्भरता घटाने की दिशा में अहम कदम है।देश की डिफेंस कैपेबिलिटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी Safran मिलकर भारत में HAMMER नाम का आधुनिक हथियार बनाएंगी। इस फैसले का ऐलान मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई मीटिंग के बाद किया गया है।HAMMER (हाईली एजाइल मॉड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज) एक प्रिसिजन-गाइडेड यानी सटीक निशाना साधने वाला एयर-टू-ग्राउंड हथियार है। इसे लड़ाकू विमान से दागा जाता है और यह लंबी दूरी से दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से निशाना बना सकता है।यह कदम भारत की डोमेस्टिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने और मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।