Loading
पटना,21 फरवरी।पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज स्थगित कर दिया गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और 28 फरवरी को निर्धारित मतदान की तिथि के पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज अगले आदेश तक चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।संकायाध्यक्ष (छात्र कल्याण) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्र संघ चुनाव 2025-26 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है । विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव को लेकर परिसर में फैल रही अराजकता के कारण स्थगन की कार्रवाई की है।