Loading
कोलकाता।भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ प्रशासनिक चाबुक चलाना तेज कर दिया है। दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है। मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटा दिया गया है। गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पदों से हटा दिया। IAS अधिकारी संघमित्रा घोष को गृह सचिव नियुक्त किया है। मुख्य सचिव के बाद अब DGP और CP भी हटाए गए । राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी ) पीयूष पांडे भी शामिल हैं।निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पीयूष पांडे के स्थान पर सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। साथ ही वह आईजीपी पोस्ट पर भी रहेंगे। गुप्ता 1992 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। उसी तरह से सुप्रतिम सरकार के स्थान पर अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।