Loading
Wednesday, March 18, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
नालंदा के बाद अब विक्रमशिला विश्वविद्यालय का हो रहा है पुनरुद्धार,
नालंदा के बाद अब विक्रमशिला विश्वविद्यालय का हो रहा है पुनरुद्धार,
भागलपुर में एयरपोर्ट निर्माण के साथ मेट्रो चलाने की भी तैयारी-सम्राट चौधरी
by
Arun Pandey,
March 17, 2026
in
बिहार
समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर और बांका पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*
•*विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार के लिए जमीन अधिग्रहण, जल्द निर्माण होगा शुरू*
•*भागलपुर में मेट्रो और दो एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा*
•*अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य*
•*बांका के हनुमना डैम में पहुंचाया गया गंगा का पानी। खेतों में सिंचाई हुआ आसान*
भागलपुर/बांका,7 मार्च। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह नालंदा विश्वविद्यालय का पुनरुद्धार कर उसके गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित किया गया, उसी तरह भागलपुर स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय की समृद्ध विरासत को भी वापस लाया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर में मेट्रो चलाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर और बांका पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यहां जगदीशपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव था। उस समय स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नसीब नहीं थी। तब राज्य में मात्र 6 हजार किलोमीटर सड़कें थीं, जो अब बढ़कर 1 लाख 40 हजार किलोमीटर हो चुकी हैं।
बिहार का बजट भी तब महज 23 हजार करोड़ रुपये का था जो अब बढ़कर लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये हो गया है। राज्य में बिजली के क्षेत्र में भी बड़ा परिवर्तन हुआ है। पहले जहां केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 2 करोड़ 16 लाख हो गई है। आज 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है और 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे लगभग 88 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल शून्य आ रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। पटना में मरीन ड्राइव के निर्माण के बाद अब भागलपुर में भी मरीन ड्राइव बनाया जा रहा है। इसके अलावा भागलपुर से मिर्चाचौकी, भागलपुर से मुंगेर, सुल्तानगंज से देवघर और भागलपुर से बांका तक फोरलेन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भागलपुर के विकास पर करीब 36 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सम्राट चौधरी ने कहा कि भागलपुर में एक नहीं बल्कि दो एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में काम हो रहा है और अगले छह महीनों में दूसरे एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। साथ ही यहां 450 एकड़ जमीन पर उद्योग लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय यात्रा, प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा के माध्यम से राज्य के विकास की मजबूत नींव रखी है। उनके मार्गदर्शन में बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।
वहीं बांका जिले कटोरिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा- बांका वासियों को कोलकाता जाने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है। श्री चौधरी ने कहा कि बांका से गुजरने वाली रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेस वे के निर्माण से ये सफर महज 5 से 6 घंटे में पूरा होगा। श्री चौधरी ने कहा हनुमना डैम तक गंगा का पानी पहुंचाया जा रहा है इससे पूरे इलाके की खेतों में सिंचाई की समस्या दूर होगी है। एनडीए सरकार ने हनुमना डैम तक पानी पहुंचाने का काम किया है। बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। बिहार का बजट बढ़ रहा है, बिहार का विकास तेजी से हो रहा है, इसके साथ ही बिहार प्रगति की राह पर आगे बढ़कर समृद्ध बन रहा है। बिहार में एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास बिना किसी भेदभाव के कर रही है।
श्री चौधरी ने जिले की सभी पांचों सीटों पर एनडीए को जीत दिलाने के लिए बांका की जनता का आभार जताया और कहा पिछली बार एक सीट रह गया था इस बार जनता सभी सीटों को जीत दिलाने का काम किया।
श्री चौधरी ने कहा बुनियादी विकास के बाद अब उद्योग लगाने का काम किया जा रहा है। अगले पांच साल में बांका समेत पूरे बिहार से कोई मजदूरी करने बाहर नहीं जाएगा।
श्री चौधरी ने बांका की धरती से एकबार फिर दोहराया की बिहार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही आगे समृद्दि की बढ़ता रहेगा।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise