Loading
Sunday, August 16, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को लाल किले से 13वीं बार संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को लाल किले से 13वीं बार संबोधित किया
75 मिनट के संबोधन में भारत के विकास के लिए शक्ति की सप्तधारा का रोडमैप बताया
by
Arun Pandey,
August 15, 2026
in
देश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को लाल किले से 13वीं बार संबोधित किया। 75 मिनट के संबोधन में भारत के विकास के लिए शक्ति की सप्तधारा का रोडमैप बताया। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, कृषि-फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी-एआई, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, ग्रीन-ब्लू इकॉनमी और सॉफ्ट पावर शामिल हैं। इसका लक्ष्य भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। सेमीकंडक्टर, एआई और डिफेंस में निवेश से स्किल्ड नौकरियां बढ़ सकती हैं, जबकि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से कनेक्टिविटी सुधरेगी। न्यूक्लियर एनर्जी पर जोर से लंबी अवधि में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो सकती है। हालांकि, इन लक्ष्यों का वास्तविक फायदा प्रभावी क्रियान्वयन, निवेश और युवाओं की स्किलिंग पर निर्भर करेगा।
राष्ट्र गीत वंदे मातरम की 150वें दिवस पर पहली बार राष्ट्र ध्वजारोहन के पहले वंदे मातरम की धुन गूंजी।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा नहीं लिया। दोनों नेता लगातार तीसरे वर्ष समारोह से दूर रहे।
पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर से Gen Z और Gen Alpha को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. पीएम ने कहा कि एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल के लिए ट्रेनिंग देने का काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि कोचिंग क्लास गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ हैं, हम अलग-अलग परीक्षाओं के लिए मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग देंगे. मध्यम वर्गीय परिवार के साथ बहुत बड़ा बोझ बन चुका है कोचिंग क्लास की स्पर्धा. हर परिवार को लगता है कि कोचिंग नहीं भेजा तो विकसित परिवार नहीं हैं. हम इसकी चिंता करते हैं.
उन्होंने कहा, विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है. आज, लाल किले की प्राचीर से, मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं हमने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का काम करेंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हो."
पीएम मोदी ने कहा कि 2036 में Olympics के प्रबल दावेदार है, 2030 में CWG होस्ट करनेवाले हैं. हमने तय किया है कि 2036 जो Olympics होगा, जिन स्पर्धा में भारत विचार नहीं करता, उसके लिए टैलेंट अभियान चलाया जाएगा. बच्चों की प्रतिभा देखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि भारत खेल की दुनिया में जगह बना रहा है. खेल के पोडियम में राष्ट्रगान सुनाई देता है. झंडा लहराता है. नौजवानों के क्षेत्र खुला है. पीएम मोदी ने कहा कि ओलंपिक में सवा 300 स्पर्धा में दो तिहाई खेलों में भारत होता ही नहीं है, हमारी मौजूदगी ही नहीं होती है. जिन विधाओं में भारत नहीं खेलता है, उसपर भारत बल देगा. 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए तो पांच साल 10 साल के बच्चे हैं उनपर ध्यान देना होगा. खेल प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव जाकर प्रतिभा देखना होगा.
उन्होंने कहा- देश उत्साह उमंग के साथ नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है. देश आज उन सपूतों को याद करती है जिन्होंने बलिदान की पराकाष्ठा दी, अपनी पूरी जिंदगी खपा दी.
छोटे संकल्पों से चलनेवाला नहीं है
पीएम मोदी ने कहा- कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है जब अपने सपनो संकल्पों सामर्थ्यों से आगे बढ़ता है. अब छोटे संकल्पों से चलनेवाला नहीं है. बड़े सपने विस्तार देते हैं, संकल्प दृढ़ होता है तो सामर्थ्य भी. सपने - संकल्प ऊंचे होते हैं तो सामर्थ्यों की उंचाई बढ़ती है. आज भारत ने भी सपना देखा है, संकल्प लिया है. 2047 तक भारत को विकसित भारत बना कर रहेंगे. हमारा संकल्प साहस का परिचायक है.
गरीबी रेखा पार कर पाए 25 करोड़ लोग
25 करोड़ देशवासी गरीबी को पार करके गरीबी से बाहर निकले. कभी हम Fragile 5 में गिने जाते थे. आज हम मेजर इकोनॉमी में गिने जाते हैं. 2014 तक आते आते विश्व ने हमें Fragile 5 में बंद कर दिया था. पिछले 12 साल में हम तेजगति से आगे बढ़ रहे हैं.
डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना बढ़ा
पिछले 12 सालों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा है. खादी एवं ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना हुआ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना बढ़ा, आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना बढ़ा, मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा.
आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है
पीएम मोदी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत होना बहुत जरूरी है. भारत को दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है, हमें आत्मनिर्भर होना चाहिए. हमें अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है. हमें अपनी हितों की रक्षा खुद करनी हैं. आज की डिजिटल दुनिया में कोई भी Electronic goods med equipment में चिप अनिवार्य है. भारत ने 3 सेमी कंडक्टर शुरू किए हैं और वहां से एक्सपोर्ट होना शुरू हो गया है. 5 और सेमी कंडक्टर प्लांट और शुरू होने वाले हैं.
फ्री ऑनलाइन कोचिंग
पीएम मोदी ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने कहा है छात्रों को फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू करेंगे. फ्री कोचिंग का नेटवर्क खड़ा किया जाएगा. गरीब-गरीब तक अच्छी शिक्षा पहुंचाना लक्ष्य है. युवाओं को विभिन्न परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग जी जाएगी. आने वाले एक साल में 1करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग दी जाएगी.
पीएम मोदी ने कहा- हम 2036 में ओलंपिक के प्रबल दावेदार है, 2030 में CWG होस्ट करने वाले हैं. हमने तय किया है कि 2036 जो ओलंपिक होगा, जिन स्पर्धा में भारत विचार नहीं करता हम टैलेंट हंट अभियान चलाएंगे बच्चों की प्रतिभा देखी जाएगी.
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise