Loading
Wednesday, October 07, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
विधान परिषद चुनाव के पश्चात संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मी आन्दोलन करेंगे : फैक्टनेब
विधान परिषद चुनाव के पश्चात संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मी आन्दोलन करेंगे : फैक्टनेब
by
Arun Pandey,
October 06, 2026
in
बिहार
पटना , 6 अक्टूबर - प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को रद्द करने, याचिका संख्या CWJC 6943/26 में पटना उच्च न्यायालय का न्यायादेश एवं बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा के आलोक में नियमित वेतन - पेंशन भुगतान करने, 5 सितम्बर 26 को मुख्यमंत्री द्वारा अनुदानित शिक्षाकर्मियों को नियमित वेतन भुगतान की आधिकारिक घोषणा को अमलीजामा पहनाने हेतु मंत्रिमंडल से स्वीकृति, परीक्षा परिणाम आधारित वेतन मद बकाया अनुदान राशि ( इण्टर खण्ड सहित) को बढ़े हुए मंहगाई दर से अधिसीमा बंधेज समाप्त कर शिक्षाकर्मियों के बैंक खाते में एकमुश्त भुगतान करने, समयबद्ध तरीके से सभी विश्वविद्यालयों में सिनेट सदस्य का चुनाव कराने, उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पारिश्रमिक एवं भत्ते एक समान करने, 2007 के बाद नियुक्त शिक्षकों का सेवा समायोजन करने आदि 9 सूत्री मांगों को लेकर संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मी विधान परिषद चुनाव के पश्चात आक्रोश पूर्ण आन्दोलन करेंगे। यह निर्णय आज हिन्दी साहित्य सम्मेलन सभागार, कदमकुआं, पटना बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के अध्यक्ष डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई राज्य समिति की बैठक में लिया गया ।
इसकी जानकारी देते हुए बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब ) के महासचिव प्रो राजीव रंजन एवं मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बताया कि बैठक में अन्य पहलुओं के अलावा याचिका संख्या CWJC 6943/26 में पटना उच्च न्यायालय द्वारा बिहार सरकार को 90 दिन का दिया गया मोहलत 14 अक्टूबर को समाप्त होने के पश्चात फैक्टनेब वरिष्ठ अधिवक्ताओं से विमर्श कर अगली न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ 25 अक्टूबर को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शाखा का विक्रमगंज में एवं नवम्बर माह में मुंगेर विश्वविद्यालय एवं बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
आज की बैठक को डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, प्रो राजीव रंजन, प्रो अरुण गौतम, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रो मो. अदु रसीद, प्रो. पाठक अरुण कुमार सुमन, डॉ शंभुनाथ सिंह, प्रो. अवधेश कुमार, डॉ शशिरंजन सिंह, डॉ राज नारायण पाण्डेय, डॉ रविकांत सिंह, प्रो. विजय कुमार मिठ्ठू, प्रो. अरविन्द कुमार राय, प्रो. श्रवण कुमार, डॉ पितृ कुमार, डॉ अरविन्द कुमार सिंह , प्रो महेन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise