Loading
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने करीब 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बोनस का एलान किया। इस बोनस पर सरकार करीब 2,009 करोड़ रुपये खर्च करेगी।