Loading
Monday, October 26, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" में बिहार के मखाना के विदेशों में निर्यात की चर्चा पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" में बिहार के मखाना के विदेशों में निर्यात की चर्चा पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार
by
Arun Pandey,
October 25, 2026
in
बिहार
बिहार के मखाना को राष्ट्रीय पटल पर स्थान मिलना बिहार के मेहनतकश किसानों और उद्यमियों का सम्मान है। आज बिहार का मखाना विदेशों में निर्यात किया जा रहा है।
"वोकल फॉर लोकल" के तहत स्वदेशी उत्पादों, बेहतर पैकेजिंग और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर प्रधानमंत्री का जोर।
पटना, 25 अक्टूबर । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के 139वें एपिसोड का लोक सेवक आवास में श्रवण किया। आज के "मन की बात" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के पूर्णिया के मखाना की विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "मन की बात" के माध्यम से निरंतर जमीनी हुनर और स्थानीय उत्पादों को संबल दिया है। आज पूर्णिया के मखाना का राष्ट्रीय मंच से उल्लेख किए जाने से सीमांचल सहित पूरे बिहार के मखाना किसानों, प्रसंस्करणकर्ताओं और ग्रामीण उद्यमियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह संबोधन बिहार की ब्रांडिंग और वैश्विक पहचान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का "वोकल फॉर लोकल" का संदेश स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, उनकी बेहतर पैकेजिंग एवं विपणन तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी द्वारा "मन की बात" कार्यक्रम में अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता, ई-संजीवनी, विज्ञान एवं अनुसंधान, ब्रेन रिसर्च, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़े विषयों के महत्व पर चर्चा की गई। इससे देश को ज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise