Loading
Thursday, October 29, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से जेपी गोलम्बर तक किया पैदल मार्च"
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से जेपी गोलम्बर तक किया पैदल मार्च"
by
Arun Pandey,
October 28, 2026
in
बिहार
> जो लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करेगा जनता उसको माफ नहीं करेगी। लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है। हमलोग लोकतंत्र के साथ हैं-मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और उनके नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत हुआ है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने लोगों की बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मान-सम्मान बढ़ाने एवं भारत को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर मजबूत देश के रूप में स्थापित किया है। जनता इसलिए उन्हें बार-बार चुनती है।
चुनाव चाहे बैलेट पेपर से हुआ हो या ईवीएम से कॉग्रेस पार्टी चुनाव हारती रही है। इसलिए लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा की जा रही है।
पटना, 28 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने कारगिल चौक से गांधी मैदान स्थित जेपी गोलम्बर तक पैदल मार्च किया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कारगिल चौक पर बने मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पदयात्रा के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आप सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा की जा रही है। इस कोशिश को देश की जनता नाकाम करेगी। जिन लोगों ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ायी, देश में इमरजेंसी लागू किया, लोगों के मौलिक अधिकार छीने, आज वे लोकतंत्र का ढिंढोरा पीट रहे हैं। अगर वे अपने पूर्वजों की करतूतों को याद कर लेंगे तो जनता के बीच उन्हें जाने की हिम्मत नहीं होगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और उनके नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत हुआ है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने लोगों की बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मान-सम्मान बढ़ाने एवं भारत को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर मजबूत देश के रूप में स्थापित किया है। इसलिए जनता उन्हें बार-बार चुनती है। विपक्ष को यह बात पच नहीं रहा है। विपक्ष को यह मालूम होना चाहिये कि काम श्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे तो वोट जनता उन्हीं को देंगी। लोकतंत्र में जो काम करता है, जनता उसी को चुनती है। लोकतंत्र में जनता मालिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संघर्ष करके यहां तक पहुंची है। भाजपा जनता के बीच रहती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी अब गाली-गलौज पर उतर आयी है। चुनाव चाहे बैलेट पेपर से हुआ हो या ईवीएम से कॉग्रेस पार्टी चुनाव हारती रही है। वह चुनाव नहीं जीत पा रही है, इसलिए इस तरह की हरकत कर रही है। प्रधानमंत्री के स्व. पिताजी एवं स्व. माताजी को अपशब्द कहा जा रहा है, यह सभ्य समाज में किसी तरह स्वीकार्य नहीं है। देश की जनता इसका जवाब देगी। जो लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करेगा जनता उसको माफ नहीं करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव में एनडीए को 202 सीट प्राप्त हुआ और एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नीतीश कुमार ने पदभार संभाला। उसके बाद सभी लोगों ने मिलकर मुझे मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेवारी दी है। लोकतंत्र में जनता जिसे चुनती है, वहीं पद धारण करता है और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही लेता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने की हम सबकी जवाबदेही है। लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है। हमलोग लोकतंत्र के साथ हैं।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने भी संबोधित किया। पैदल यात्रा के दौरान राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise