Loading
Friday, October 30, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के चुनाव में राजद का शानदार प्रदर्शन. बीजेपी की दो सीटें छिन ली. कांग्रेस और वामदलों का खाता नहीं खुला
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के चुनाव में राजद का शानदार प्रदर्शन. बीजेपी की दो सीटें छिन ली. कांग्रेस और वामदलों का खाता नहीं खुला
by
Arun Pandey,
October 29, 2026
in
बिहार
पटना.29 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के चुनाव में 8 पांच सीटों पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मतगणना के तीसरे दिन दरभंगा स्नातक सीट पर राजद ने जीत हासिल कर ली है। राजद के अनिल कुमार झा विजयी हुए। अपने निकटतम बीजेपी प्रत्याशी सिटिंग सदस्य सर्वेश कुमार को शिकस्त दी। सर्वेश कुमार ने अनिल झा को गले लगाकर जीत की बधांई दी ।
34 घंटे से ज्यादा चली मतगणना में पूरा खेल पलट गया। कभी बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश कुमार की बढ़त ने एनडीए खेमे में उम्मीद जगाई तो कभी मतों के उतार-चढ़ाव ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया. आखिरकार, वरीयता आधारित मतगणना और एलिमिनेशन राउंड के बाद आरजेडी के अनिल कुमार झा ने बाजी मार ली और बीजेपी के सर्वेश कुमार को हार का सामना करना पड़ा।
सभी 8 सीटों के नतीजे के बाद सत्तारूढ जदयू-बीजेपी को बडड़ा झटका लगा है। मुख्य विपक्षी दल राजद ने बीजेपी से दो सीटें छिन ली है। 4-4 सीटों की दावेदारी में बीजेपी ने सीपीआई से एक सीट छिनी। वहीं जन सुराज पार्टी ने कांग्रेस की एक सीट छिन ली। दो सीटें निर्दलीय को मिली।
75 सदस्यीय परिषद में शिक्षक-स्नातक की 12 सीटों में से 8 सीटें 16 नवम्बर को खाली होंगी।नव निर्वाचित सदस्यों का उसके बाद शपथग्हरहण के साथ कार्यकाल शुरु होगा।
दरभंगा स्नातक सीट पर मतगणना के 10वें राउंड तक आगे थे सर्वेश कुमार मतगणना के दसवें राउंड तक 16115 मतों के साथ पहले स्थान पर थे. वहीं अनिल कुमार झा को 14615 मत मिले थे। इस समय बीजेपी प्रत्याशी 1500 मतों से आगे चल रहे थे. वहीं, जन सुराज के प्रत्याशी मोहम्मद इम्तियाज नूरानी 10227 मतों के साथ मुकाबले में अहम भूमिका निभाते दिख रहे थे।
पहली वरीयता के मतों की गिनती के बाद भी कोई प्रत्याशी जीत के लिए निर्धारित 31911 मतों का कोटा हासिल नहीं कर सका. यहीं से चुनावी मुकाबले ने निर्णायक मोड़ लेना शुरू किया जब पहली वरीयता के मतों से जीत का फैसला नहीं हुआ तब दूसरी वरीयता के मतों की गिनती और एलिमिनेशन राउंड पर सबकी निगाहें टिक गईं इस प्रक्रिया में कम मत पाने वाले प्रत्याशियों को क्रमशः बाहर किया गया और नियमानुसार उनके मतपत्रों पर दर्ज अगली वरीयता के मतों का हस्तांतरण किया गया। यही वह चरण था, जहां शुरुआती बढ़त के बावजूद बीजेपी प्रत्याशी की राह आसान नहीं रही। आखिरकार आरजेडी के अनिल कुमार झा जीत हासिल करने में सफल रहे।
बिहार की आठ सीटों के नतीजे इस प्रकार हैं:
शिक्षक सीट के विजेता
दरभंगा- सुरेश राय, जन सुराज
सारण- राहुल राज, निर्दलीय
पटना- संजीव कुमार, आरजेडी
तिरहुत- नरेंद्र प्रसाद सिंह, बीजेपी
स्नातक सीट के विजेता
दरभंगा- अनिल कुमार झा, आरजेडी
पटना- नीरज कुमार- जेडीयू
तिरहुत- वंशीधर बृजवासी- निर्दलीय
कोसी- एनके यादव, बीजेपी
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise