Loading
Monday, November 16, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की, स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण
मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की, स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण
by
Arun Pandey,
November 15, 2026
in
बिहार
पटना, 15 नवम्बर । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर द्वारा गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनायें दीं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की। घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन हाथ उठाकर किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन हाथ जोड़कर स्वीकार किया।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री छठ व्रतियों की सुविधाओं को लेकर छठ घाटों का भ्रमण करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरे तौर पर प्रयास किये गये हैं ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने आज के इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री के भ्रमण के क्रम में सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, सांसद डॉ० भीम सिंह, विधायक श्री श्याम रजक, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री पंकज कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार पाल, पटना प्रमण्डल के आयुक्त श्री राजेश कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री बी० कार्तिकेय धनजी, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अनिमेष पराशर, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव श्री नवीन कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र राणा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise