Loading
Saturday, November 21, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने "नीतीश सेतु" एवं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने "नीतीश सेतु" एवं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
by
Arun Pandey,
November 20, 2026
in
बिहार
> 21 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे "नीतीश सेतु" का उद्घाटन।
पटना, 20 नवम्बर । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल (नीतीश सेतु) का निरीक्षण किया तथा 21 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने "नीतीश सेतु " के पिलर संख्या 23 एवं 24 के बीच बनाए गए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मंच निर्माण, सुरक्षा, यातायात, आगंतुकों की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी की जाएं तथा सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, विधायक श्री मंगल पांडेय, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी, भाजपा के संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise