Loading
Monday, November 23, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने हिन्दी को "राष्ट्रभाषा" बनाने हेतु देश की सभी साहित्यिक संस्थाओं से भी किया यह आह्वान
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने हिन्दी को "राष्ट्रभाषा" बनाने हेतु देश की सभी साहित्यिक संस्थाओं से भी किया यह आह्वान
by
Arun Pandey,
November 23, 2026
in
बिहार
हिन्दी दिवस पर बिहार के सभी ज़िला मुख्यालयों में
एक दिवसीय सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे साहित्यकार
सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक में लिए गए अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय, समारोहों की सूची में विद्यापति शामिल
पटना, २३ नवम्बर। आगामी हिन्दी दिवस पर बिहार के सभी ज़िला मुख्यालयों सहित अनुमंडल और प्रखंडों में बिहार के साहित्यकार, हिन्दीको भारत की राष्ट्रभाषा बनाए जाने की माँग के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखेंगे। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने अपनी सभी ज़िला शाखाओं को इस हेतु सज्ज होने को कहा है। यही आह्वान देश की सभी साहित्यिक एवं भाषा संस्थाओं से भी किया जा रहा है। सभी साहित्यिक संस्थाएँ अपने-अपने कार्यालयों में, यथा-साध्य सार्वजनिक स्थानों पर एक दिवसीय उपवास कर सरकार को अवगत कराएँ कि भारत के लोग, चाहे जिनकी जो भी मातृ-भाषा हो, सबके सब यह चाहते हैं कि राष्ट्रभाषा के रूप में भारत की एक संपर्क भाषा हो और अंग्रेज़ी की बाध्यता समाप्त की जाए।
यह निर्णय रविवार की संध्या सम्मेलन सभागार में आयोजित कार्यसमिति की एक महत्त्वपूर्ण बैठक में लिया गया। सदस्यों का विचार था कि जबतक कोई एक भाषा, भारत की भाषा नहीं बनती तब तक पूरा भारत आपस में संवाद नहीं कर सकेगा और यह सम्मान किसी भारतीय भाषा को ही मिलना चाहिए, अंग्रेज़ी को नहीं। सदस्यों ने यह भी माना कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने से देश की किसी भी अन्य भाषा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, हिन्दी केवल अंग्रेज़ी का स्थान लेगी, जो उसका संवैधानिक अधिकार है।
बैठक में सम्मेलन द्वारा पूरे वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी सूची बनायी गयी, जिसमें मैथिल कोकिल विद्यापति एवं सम्मेलन के पूर्ववर्ती सभी अध्यक्षों एवं संत कवियों को जोड़ा गया है। यह भी सुनिश्चित किया गया कि सम्मेलन का अगला दो दिवसीय महाधिवेशन फरवरी माह में किया जाए।
सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा शंकर प्रसाद, प्रधानमंत्री डा उपेंद्रनाथ पाण्डेय, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, महिला साहित्यकार परिषद की अध्यक्ष किरण सिंह, लोकभाषा मंत्री डा पुष्पा जमुआर, अर्थमंत्री कुमार अनुपम, पुस्तकालयमंत्री डा नागेश्वर प्रसाद यादव, संगठन मंत्री ईं अशोक कुमार, प्रबंधमंत्री कृष्ण रंजन सिंह, आचार्य विजय गुंजन, डा मेहता नगेंद्र सिंह, ज्ञानवर्धन मिश्र, श्याम बिहारी प्रभाकर, डा सुमेधा पाठक, आराधना प्रसाद, सुनील कुमार दूबे, प्रवीर कुमार पंकज, डा रेणु मिश्र, डा सीमा रानी, डा विद्या चौधरी, चंदा मिश्र, डा मीना कुमारी परिहार, डा अर्चना त्रिपाठी, ज्योति मिश्रा, परवेज़ आलम, डा शालिनी पाण्डेय, सागरिका राय, डा मनोज गोवर्धनपुरी, सुजाता मिश्र,ईं बाँके बिहारी साव, सदानद प्रसाद, मीरा श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, कमलनयन श्रीवास्तव, इन्दु भूषण सहाय, डा अंकेश कुमार, शंभुनाथ पाण्डेय, निर्मला सिंह, संजय कुमार शुक्ला, अनीता मिश्र सिद्धि, डा आशा रघुदेव, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि सम्मेलन के अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise