Loading
Thursday, November 26, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
नवादा में संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, नवादा में संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन
नवादा में संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, नवादा में संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन
by
Arun Pandey,
November 26, 2026
in
बिहार
नवादा.26 नवम्बर।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, नवादा में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सस्वर वाचन कर संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नवादा, जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारीगण, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी, व्यवहार न्यायालय, नवादा के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सभी कर्मचारी, पैनल अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण तथा पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सचिव श्री अरविन्द कुमार ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों, पैनल अधिवक्ताओं तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से संविधान में उल्लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता एवं प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise