Loading
Tuesday, April 08, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 08 अप्रैल , 20252023
आज का पंचांग - राशिफल 08 अप्रैल , 20252023
by
Arun Pandey,
April 07, 2025
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 08 - अप्रैल - 2025
☀ पंचांग
🔅 तिथि एकादशी 11:03 PM
🔅 नक्षत्र आश्लेषा 10:17 AM
🔅 करण :
वणिज 08:35 AM
विष्टि 08:35 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग शूल 06:09 PM
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:46 AM
🔅 चन्द्रोदय 02:15 PM
🔅 चन्द्र राशि कर्क
🔅 सूर्यास्त 06:14 PM
🔅 चन्द्रास्त +03:30 AM
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5126
🔅 दिन काल 12:34 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:26:36 - 12:16:55
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:05 AM - 08:55 AM
🔅 कंटक 06:24 AM - 07:15 AM
🔅 यमघण्ट 09:45 AM - 10:36 AM
🔅 राहु काल 03:00 PM - 04:34 PM
🔅 कुलिक 01:07 PM - 01:57 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:05 AM - 08:55 AM
🔅 यमगण्ड 08:43 AM - 10:17 AM
🔅 गुलिक काल 11:51 AM - 01:26 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
💛विशेष ~ भद्रा दिन 10:57 से रात्रि 11:03 तक, कामदा एकादशी व्रत [सभी के लिए]।💛
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️8 अप्रैल 2025, मंगलवार ❤️
मेष (Aries): आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गहरे चिंतन-मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। हितशत्रुओं से बचकर रहें। नए कार्यों का प्रारंभ न करने तथा स्त्री और पानी से संभलने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): आप गृहस्थ जीवन और दांपत्य जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। दूर बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भागीदारी में लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 7
कर्क (Cancer): दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव हो सकता है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें। यात्रा-प्रवास में कठिनाई आएगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
सिंह (Leo): नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में विसंवादिता का वातावरण रहेगा। माता-पिता के साथ मतभेद होगा या उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज करने में सावधानी रखें। जलाशय से बचें। भावना के प्रवाह में न बहने की सलाह है।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo): आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें। हालांकि कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे संबंध रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रियतमा का सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। चित्त में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
तुला (Libra): आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार करने के लिए कहते हैं। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। द्विधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं लेने देगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज न लेने की सलाह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
वृश्चिक (Scorpio): तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन, प्रवास या मिलन-मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शुभ अवसर पर बाहर जाना होगा। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा। महाबीरजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बकझक के कारण मन दुःखी होगा। परिणामस्वरूप मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। दुर्घटना से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): सामाजिक क्षेत्र में, नौकरी-धंधे में और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक रहेगा। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जाएंगे। मांगलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी। प्रवास-पर्यटन होंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): महाबीरजी की कृपा से आपके सभी काम निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): नकारात्मक विचार आप पर हावी न हो इसका ख्याल रखें। मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान करेगी। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल होंगे। आज महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise