Loading
Saturday, April 19, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार बदलाव रैली में गरजे PK, प्रशासन पर आरोप,लाख से अधिक लोग नहीं पहुंच सके गांधी मैदान
बिहार बदलाव रैली में गरजे PK, प्रशासन पर आरोप,लाख से अधिक लोग नहीं पहुंच सके गांधी मैदान
10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे
by
Arun Pandey,
April 11, 2025
in
बिहार
पटना,11 अप्रैल, ।
*स्थान: गांधी मैदान, पटना*
*बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले - सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी, 10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे*
*PK का प्रशासन पर आरोप, बोले - निकम्मी सरकार और प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण दो लाख से अधिक लोग नहीं पहुंच सके गांधी मैदान*
पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक "बिहार बदलाव रैली" में शामिल हुए और सरकार की कुव्यवस्था के कारण रैली में शामिल होने आए लाखों लोगों को हुई असुविधा के लिए लोगों से माफी मांगी। उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की कुव्यवस्था के कारण पिछले 4 घंटे से पटना के आसपास लाखों लोग फंसे हुए हैं, लेकिन यह निकम्मी सरकार फंसे लोगों की मदद नहीं कर रही है। इसी प्रशासन ने मुझे रात में गांधी मैदान में स्थित गांधी मूर्ति से हटवा दिया था, क्योंकि हम BPSC अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ रहे थे। रैली से पहले जिलाधिकारी से लेकर मुख्य सचिव तक सभी को सूचना दे दी गई थी और सारी कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई थी। फिर भी प्रशासन ने लोगों को परेशान होने दिया, लेकिन उनकी मदद नहीं की।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पूरे बिहार से आए लाखों लोगों को सरकार ने हमसे मिलने नहीं दिया। इसलिए अगले 10 दिनों में वे स्वयं बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे और हर घर, हर गांव में जाकर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की आंधी को कोई नहीं रोक सकता।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise