Loading
पटना,19 मई। जन सुराज ने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदय सिंह के नाम की योषणा की। पीके ने कहा कि जन सुराज पार्टी की कोर कमेटी के 150 सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पप्पू सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे जदयू के पूर्व सांसद एन के सिंह के भाई हैं पप्पू सिंह।