Loading
Friday, July 04, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राम जानकी मार्ग और सिलिगुडी एक्सप्रेसवे से तेज होगा विकास – सम्राट चौधरी
राम जानकी मार्ग और सिलिगुडी एक्सप्रेसवे से तेज होगा विकास – सम्राट चौधरी
गोरखपुर-सिलीगुड़ी 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगा नया आयाम
by
Arun Pandey,
May 23, 2025
in
बिहार
•*बिहार में राम जानकी मार्ग बनने से धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार*
•*परियोजनाओं से बिहार में व्यापार, कृषि और उद्योग के नए अवसर सृजित होंगे*
पटना,23 मंई। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गोपालगंज की हामीदपुर पंचायत से सीतामढ़ी के सुरसंड, भिठ्ठा मोड़ तक प्रस्तावित राम जानकी मार्ग और गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि केंद्र सरकार की इस सौगात से राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इन सड़क परियोजनाओं से व्यापार, कृषि और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
श्री चौधरी ने कहा- राम जानकी मार्ग का विकास मेहरौना घाट से शुरू होकर गोपालगंज जिले की हामीदपुर पंचायत, राजा पट्टी-डुमरसन, गोलंबर, सत्तरघाट होते हुए सीतामढ़ी जिले के सुरसंड, भिट्ठा मोड़ तक प्रस्तावित है। यह मार्ग जनकपुर को भी जोड़ेगा।
उन्होने बताया कि राम जानकी मार्ग को 20 मीटर चौड़ा फोर लेन बनाया जाएगा, जो बिहार के मेहरौना घाट से सीवान, छपरा, मशरक, गोपालगंज के हामिदपुर गांव, राजा पट्टी, डुमरसन, गोलंबर, चकिया होते हुए सीतामढ़ी जिले तक है।
श्री चौधरी ने कहा कि राम जानकी मार्ग विकसित होने से बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और नेपाल के धार्मिक स्थल- राम जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर तक भक्तों के लिए यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।
उन्होने कहा कि इस मार्ग के बनने से क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं बढेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
श्री चौधरी ने कहा कि गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण शहर आसानी से जुड़ेंगे। यह एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय व्यापार, उद्योग और कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा और बिहार के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगा। इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 568 किलोमीटर होगी, जिसमें से 417 किलोमीटर बिहार में प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बेतिया, मोतिहारी, पिपरकोठी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, बागडोगरा और सिलीगुड़ी का बेहतर संपर्क स्थापित होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा- दोनों परियोजनाओं से ना केवल बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी बल्कि राज्य के विकास को भी गति मिलेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार के सहयोग से इन दोनों सडक योजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा।
..............................
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise