Loading
Tuesday, June 10, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बनाये जा रहे 04 लेन पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बनाये जा रहे 04 लेन पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने दिया निर्देश
by
Arun Pandey,
June 08, 2025
in
बिहार
पटना, 08 जून :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बनाये जा रहे 04 लेन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी सेतु से होते हुये गंगा नदी के दक्षिणी छोर से लेकर गंगा नदी के उत्तरी छोर तक निर्माणाधीन पुल तथा एप्रोच पथ का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हाजीपुर के सैफपुर में पाया नम्बर 9 के पास रूककर अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि यह पुल 14.5 किलोमीटर लम्बा है। महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बनाये जा रहे इस पुल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही दोनों तरफ 08 लेन का एप्रोच पथ भी बनाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु के समानांतर इस निर्माणधीन फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि महात्मा गांधी सेतु पर अत्यधिक ट्रैफिक लोड के कारण लगनेवाले जाम से लोगों को राहत मिले। इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच यातायात व्यवस्था और सुगम हो जायेगी। मुजफ्फरपुर, सारण तथा वैशाली जिला की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा और पटना पहुँचना आसान होगा। हम हमेशा इसके निर्माण कार्य को देखते रहे हैं। जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूर्ण करें।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव डॉ० संदीप कुमार आर० पुडकलकट्टी, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार, वैशाली के पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise