Loading
Sunday, July 13, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
रांची में पूर्वी परिषद की बैठक में गाद प्रबंधन नीति बनाने पर सहमति
रांची में पूर्वी परिषद की बैठक में गाद प्रबंधन नीति बनाने पर सहमति
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक
by
Arun Pandey,
July 10, 2025
in
बिहार
- *सोन नदी का 5.75 MAF बिहार एवं 2.00 MAF झारखंड को पानी मिलेगा*
*रांची में पूर्वी परिषद की बैठक में उपमुख्यमंत्री चौधरी ने रखा राज्य का पक्ष*
- *विकास में पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के सहयोग के लिए जताया आभार*
पटना / रांची । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में पड़ोसी राज्यों के साथ बिहार का पक्ष मजबूती से रखा। साथ ही उन्होंने बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित गृहमंत्री शाह ने उपमुख्यमंत्री चौधरी की बातों पर गंभीरता से संज्ञान में लिया।
श्री चौधरी ने बताया कि बिहार के जल ग्रहण क्षेत्र में गंगा, कोसी सहित विभिन्न नदियों से प्राप्त जल स्त्राव एवं गाद के कारण प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका से मुक्ति पाने हेतु व्यापक गाद प्रबंधन नीति तैयार करने पर बैठक में सहमति हुई।
श्री चौधरी ने जल संसाधन से जुड़े विषयों पर कहा कि इन्द्रपुरी जलाशयः वाणसागर समझौता के तहत अविभाजित बिहार के लिए कर्णाकित सोन नदी के जल का बंटवारे का फॉर्मूला तय हुआ जिसमें बिहार को 5.75 MAF एवं झारखंड राज्य को 2.00 MAF मिलने पर सहमति बनी।
उन्होंने फरक्का बराज के निर्माण के कारण प्रभावित गंगा नदी की अविरलता को बरकरार रखने एवं बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा में कटाव निरोधक कार्यों पर होने वाले व्यय का शत-प्रतिशत वहन भारत सरकार से करने का अनुरोध किया। इस पर गाद प्रबंधन नीति बनाने पर सहमति हुई।
श्री चौधरी ने गंगा और नेपाल तथा अन्य राज्यों से आने वाली नदियों के जल प्रबंधन को लेकर एक समन्वित और व्यापक प्रबंधन नीति की आवश्यकता पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा कि बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, राज्यों के बीच आपसी समन्वय और दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई है।
उन्होंने यह कहा कि भारत सरकार और राज्यों के संयुक्त प्रयासों से अब क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल रही है और वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में राज्यों के बीच वर्षों से लंबित मुद्दों पर व्यापक सहमति बनी है, क्षेत्रीय सहयोग को नई दिशा मिली है और कई जटिल विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise