Loading
Monday, November 03, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
रोहतास जिला के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रोहतास जिला के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
by
Arun Pandey,
September 24, 2025
in
बिहार
पटना, 24 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रोहतास जिला
के सासाराम नगर स्थित आउटडोर स्टेडियम, फजलगंज में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के स्थल भ्रमण एवं शिलान्यास के लिए रोहतास आने तथा आपसे बातचीत करने का मौका मिला है। बहुत खुशी की बात है कि इस कार्यकर्ता संवाद में आप सब लोग उपस्थित हैं। मैं आपका अभिनंदन करता हूँ। आप सब जानते हैं कि पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था। जब 24 नवंबर, 2005 को एन०डी०ए० की सरकार बनी थी, तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुये हैं। राज्य में कानून का राज है, सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू से ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही सभी टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। वर्ष 2020 में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया था। अभी तक युवाओं को 10 लाख नौकरी एवं 39 लाख रोजगार दे दिया गया है। चुनाव से पहले ही 50 लाख से अधिक नौकरी एवं रोजगार दे दिया जायेगा। अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी / रोजगार दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2005-06 में नई सरकार बनने के समय राज्य का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपये था जिसे वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपये किया गया और यह लगातार बढ़ते-बढ़ते अब 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ नये निर्णय लिये गये हैं जिसके तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रूपये कर दिया गया है। इससे 1 करोड़ 12 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली दी जाती थी। अब लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी जा रही है। सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की स्वीकृति दी गयी है जिसमें हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रूपये की राशि दी जायेगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। यह काम इसी सितम्बर माह से शुरू हो जायेगा। बिहार में नये उद्योग लगाने के लिए मुफ्त जमीन एवं विशेष सहायता दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 में सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। वर्ष 2020 से सात निश्चय-2 के तहत कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट, हर खेत तक सिंचाई का पानी, टेलीमेडिसिन, बाल हृदय योजना पर तेजी से काम चल रहा है। शुरू से ही युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया है। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण से महिला सशक्तिकरण की शुरूआत की गयी। स्थानीय निकाय के अब तक चार चुनाव हो चुके हैं जिनमें बड़ी संख्या में महिलायें चुनकर आ रही हैं। वर्ष 2013 से पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अधिक है। वर्ष 2016 से महिलाओं को सरकारी नौकरियों में भी 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया, जिसे जीविका नाम दिया। अब स्वयं सहायता समूह से 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियां जुड़ीं है। वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन हो रहा है जिनकी संख्या 37 हजार हो गयी है जिसमें लगभग 3 लाख 85 हजार जीविका दीदियां हैं। हमने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे हिन्दू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो, सभी के लिए काम किया है। मुस्लिम समुदाय के लिए भी हमने काफी काम किया है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गयी है एवं उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है। वर्ष 2023 में जाति आधारित गणना करायी जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली गयी है। इसमें 94 लाख गरीब परिवार पाये गये जिसमें अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित एवं मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं। इनके रोजगार हेतु 2 लाख रुपये की दर से सहायता देना शुरू किया। इस सहायता को 5 वर्षों में सभी लोगों को देना था, अब तय कर दिया है कि इन सभी परिवारों को एक साथ सहायता दी जायेगी जिसके लिए उच्चस्तरीय समिति बनायी गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का विकास तेजी से हो रहा है और आगे भी इसी प्रकार होता रहेगा। वर्ष 2024 के दिसम्बर एवं 2025 के जनवरी फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा और जो कमी रही उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी है जिन पर 50 हजार करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इन सभी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। हाल में हमने कुछ नये कदम उठाये है जिससे सभी को काफी फायदा होगा। गाँवों में शादी समारोह आयोजित करने के लिए सरकार सभी पचायतों में विवाह भवन का निर्माण करायेगी। इस पर 4 हजार 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी। जीविका दीदियों को बैंकों से मिलने वाली ऋण के ब्याज को 10 से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है। जीविका के सभी कर्मियों को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। दीदी की रसोई में खाने की कीमत को 40 रूपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। पंचायत के सभी प्रतिनिधियों, आशा कर्मी, रसोईया, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, कृषि सलाहकार आदि के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गयी है। सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रूपये कर दिया गया है। इससे बड़े सख्या में लोगों को फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली दी गयी अब लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है। सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की स्वीकृति दी गयी है जिससे जीविका दीदियों सहित सभी महिलाओं को फायदा होगा। हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रूपये की राशि दी जायेगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। यह काम इसी सितम्बर माह से शुरू हो जायेगा। बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2005-06 में नयी सरकार बनने के समय राज्य का बजट पहले से ही मात्र 28 हजार करोड़ रुपये ही था, जिसे वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपये किया गया और यह बढ़ते-बढ़ते अब 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। 2024 के केन्द्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बडी राशि देने की घोषणा की थी। 2025 के केन्द्रीय बजट में भी बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना एवं पटना आई०आई०टी० के विस्तार की घोषणा की गयी है। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 में देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन का जिम्मा बिहार को मिला जो गौरव की बात है। इन दिनों आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कई बार बिहार आगमन हुआ है तथा उन्होंने विकास के कई कार्यों का उद्घाटन/शिलान्यास किया है। इन सबके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं और उनको धन्यवाद देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतास में काफी काम कराया गया है। पहले बिहार का क्या हाल था। वर्ष 2005 से पूर्व बिहार में बड़े पैमाने पर अपराध होते थे और झगड़ा झंझट होता था। पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। अब कानून का राज है और हमलोगों ने रोहतास में विकास के सभी काम करा दिये हैं। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी। महिला आई०टी०आई० एवं सभी अनुमंडलों में आई०टी०आई० की स्थापना की गयी। जी०एन०एम० संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की भी स्थापना की गयी है। सदर अस्पताल में 200 बेड के नये अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। रोहतास में जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, 1 अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय एवं 1 अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय उच्च विद्यालय का निर्माण कराया गया है। रोहतास जिले में अनेक पुल एवं पथों का निर्माण कराया गया है। सोन नदी पर नासरीगंज से कोईलवर तक नया स्टेट हाइवे का निर्माण कराया गया है। नासरीगंज-बिक्रमगंज दिनारा पथ का निर्माण कराया गया है। सासाराम शहर को जाम से मुक्ति के लिए वेदा से मोकर तक नये बाईपास का निर्माण कराया गया है। डेहरी से अकबरपुर पथ का चौड़ीकरण कराया गया है। दुर्गावती जलाशय योजना का नये सिरे से निर्माण कार्य वर्ष 2014 में पूरा कराया गया। इसके निर्माण से रोहतास एवं कैमूर जिलों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है। पश्चिमी सोन नहर एवं इसकी वितरणियों का जीर्णोद्धार कराया गया है। मलई बराज योजना का निर्माण कराया गया है। रोहतासगढ़ (किला) में पर्यटकों की सुविधा हेतु रोप-वे का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही यहाँ पर पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। रोहतास जिले में 199 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया गया है, बचे हुये पंचायत सरकार भवनों का काम तेजी से चल रहा है, जो इसी साल पूरा हो जायेगा। 19 फरवरी, 2025 को प्रगति यात्रा के दौरान हम रोहतास जिला आये थे, यहाँ जो भी कमी रह गयी थी, उसका आकलन कर 12 योजनाओं की स्वीकृति दे दी गयी है। इन सभी योजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें रेहल से रोहतासगढ़ होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण किया जा रहा है। संझौली प्रखंड में वाजिदपुर में कॉव नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। कुदरा-चेनारी-मल्हीपुर पथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। करगहर-धर्मपुरा पथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही बरांव-जहानाबाद पथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इन्द्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण किया जा रहा है। डेहरी में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। कोचस में नये बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। पुरानी जी०टी० रोड से बबुरा मेन कैनाल पथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। नोमा में नासरीगंज-नोमा पथ में नहर पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। डिहरी से राजपुर पथ का चौड़ीकरण तथा अकोढ़ी गोला बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। रोहतास जिला के 12 प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सासाराम विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कई महत्वपूर्ण काम कराए गए हैं। यहां अनेक स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सस्थानों की स्थापना की गयी है तथा पथों का निर्माण कराया गया है जिनके बारे में पहले ही बता दिया गया है। इसके अतिरिक्त सासाराम विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया है। सड़कों एवं पुलों का निर्माण कराया गया है। आप जानते हैं कि अब लगभग सभी को मुफ्त बिजली दी जा रही है। सभी को अधिक से अधिक बिजली मिले इसके लिए 1 ग्रिड उपकेंद्र एवं 4 विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण हुआ है। किसानों को सिंचाई के लिए 5 कृषि फीडर का निर्माण कराया गया है। प्रखंड में कॉव बीयर एवं नहरों का पुनर्स्थापन कराया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में कई वितरणी, उपवितरणी, जलाशय एवं गारलैंड ट्रेंच का निर्माण हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व बिहार में लोग परेशान थे। पूरे राज्य में डर एवं भय का माहौल था। समाज में विवाद होता था, न सही ढंग से पढ़ाई की व्यवस्था थी, न इलाज की, न बिजली की, न सड़क की। पहले वाली सरकार ने कुछ काम नहीं किया। जब से हमारी सरकार बनी है, तब से कानून का राज है, कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। सभी के लिए काम किया है चाहे हिन्दू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो। आगे बिहार में और ज्यादा काम होगा तथा जहाँ जो भी कमी रहेगी उसे पूरा किया जायेगा। देश की प्रगति में बिहार महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कार्यकर्ता संवाद कार्यकम में उप मुख्यमंत्री, श्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, पूर्व सांसद श्री महाबली सिंह, पूर्व मंत्री श्री मुरारी गौतम, पूर्व मंत्री श्री जय कुमार सिंह, पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण, एन०डी०ए० घटक दलों के सभी जिलाध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise