Loading
Friday, January 02, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार में कौशल विकास के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना
बिहार में कौशल विकास के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना
1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देगी सरकार - सम्राट चौधरी
by
Arun Pandey,
December 31, 2025
in
बिहार
•
बिहार के युवा मजदूरी करने नहीं, सम्मानजनक रोजगार पाने जाएं बिहार से बाहर
•
पटना में आयोजित कुशल युवा सम्मेलन 2025 कार्यक्रम की श्री चौधरी ने की सराहना
पटना,31 दिसम्बर। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं को एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के लिए काम कर रही है। इसके लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के युवा मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार के लिए बिहार से बाहर देश और दुनिया में जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी यही संदेश है।
श्री चौधरी ने कुशल युवा सम्मेलन 2025 की सराहना की और कहा- ये पिछले नौ वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को जमीन पर उतार रहे है। इन्होंने 32 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीए ने 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरियों और 10 लाख रोजगार का वादा किया गया था। सरकार ने पिछले पांच साल में 52 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम किया। अब एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य रखा गया है।
श्री चौधरी ने कहा कि बिहार अब तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकार कोऑपरेटिव मॉडल और जनता की भागीदारी से भी विकास कर रही है। बिहार में अगले पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिलें स्थापित की जाएगी। सरकार PPP -Mode यानी जनता की भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि डि *फें* स कॉरिडोर, उद्योग और कौशल आधारित रोजगार राज्य की नई पहचान हैं। आज कई देशों को कुशल युवाओं की जरूरत है और बिहार के युवा इसके लिए तैयार हैं। अब बिहार के युवा मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार के लिए दुनिया में जाएंगे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise