Loading
Thursday, October 09, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने राजगीर में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने राजगीर में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र और सम्मान राशि
by
Arun Pandey,
October 05, 2025
in
खेल
पटना, 05 अक्टूबर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के राजगीर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के पवैलियन और क्रिकेट ग्राउंड का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर लोकार्पण किया।
लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने क्रिकेट स्टेडियम के पवैलियन का अवलोकन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने क्रिकेट ग्राउंड का भी जायजा लिया। इस दौरान वहां उपस्थित खिलाड़ियों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
18 एकड़ भूखण्ड पर राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जिसमें लगभग 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेडियम में पवेलियन (G+5) का निर्माण किया गया है। क्रिकेट ग्राउन्ड तैयार किया गया है। महाराष्ट्र से लाई गई लाल मिट्टी से 6 पिच एवं मोकामा की काली मिट्टी से 7 पिच तैयार की गई है। बारिश के मौसम में मैदान से पानी निकासी हेतु ड्रेनेज प्रणाली विकसित की गई है। क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित किया गया है। स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें खिलाड़ियों के लिए विशेष पवेलियन, कोच और मैनेजर के लिए आरक्षित बैठक व्यवस्था, वी०वी०आई०पी० मेहमानों के लिए खास स्टैंड और मीडिया के लिए समर्पित गैलरी शामिल हैं। बी०सी०सी०आई० के मानकों के अनुरूप तैयार यह मैदान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम है।
ज्ञातव्य है कि इस स्टेडियम से न केवल बिहार में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां मिलेंगी बल्कि राजगीर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल पर्यटन के मानचित्र पर भी स्थापित होगा। यह स्टेडियम जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने में सक्षम होगा, जिससे राजगीर में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राज्य खेल अकादमी, राजगीर में आयोजित समारोह में 87 उत्कृष्ट खिलाडियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र और 812 खिलाड़ियों के बीच करीब 8 करोड़ रुपये की खेल सम्मान राशि का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अवर निरीक्षक में चयनित खिलाड़ी अंशिका कुमारी, सपना कुमारी, पायल प्रीति, निखत खातून, खुशबू कुमारी, सुल्ताना बानो, स्वीटी कुमारी, माही श्वेतराज, नीरज कुमार एवं बॉबी कुमार को सांकेतिक रूप से चयन पत्र प्रदान किया। इन 10 खिलाडियों में 8 महिला खिलाडी और 2 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने 3 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेल सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शैलेश कुमार को 75 लाख रुपये, बॉबी कुमार को 35 लाख रुपये और गोल्डी कुमारी को 10 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।
ज्ञातव्य है कि सरकार की मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के अन्तर्गत इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र दिया गया है। इन 87 खिलाड़ियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार क्लास वन से लेकर विभिन्न श्रेणी में आवश्यकतानुसार विभिन्न विभागों में इनकी नियुक्ति के लिए चयन पत्र दिया गया है। नौकरी के लिए चयनित खिलाड़ियों में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें 8 महिला खिलाड़ी हैं। बाल कल्याण पदाधिकारी के पद पर एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। निम्नवर्गीय लिपिक में 65 और कार्यालय परिचारी के रूप में 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस वर्ष राज्य खेल सम्मान के रूप में 44 खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों तथा खेल अधिकारियों सहित कुल 812 लोगों के बीच 7 करोड़ 43 लाख रुपये की खेल सम्मान राशि भी वितरित की गई। खेल सम्मान राशि पाने वाले 813 लोगों में 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक, 5 खेल संघ और एक खेल अधिकारी शामिल हैं। कुल 783 खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। वर्ष 2022 से 2025 तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच करीब 23.5 करोड़ रूपये की खेल सम्मान राशि सरकार द्वारा वितरित की जा चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। साथ ही राज्य में खेल संरचनाओं के विकास पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता, भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज, विधायक श्री कौशल किशोर, विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक डॉ० जितेंद्र कुमार, विधायक श्रीमती रीना यादव, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक श्री महेंद्र कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेंद्र राणा, नालंदा के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, नालंदा के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise