Loading
Monday, November 03, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
जदयू ने अपने 57 + 44 उम्मीदवारों की सूची जारी
जदयू ने अपने 57 + 44 उम्मीदवारों की सूची जारी
by
Arun Pandey,
October 15, 2025
in
बिहार
,
DOWNLOAD DOCUMENT
जदयू की सूची में कुर्मी -12 कोइरी 11 भूमिहार 9 राजपूत 10 ब्राह्मण 2,धानुक यादव 8, पिछडा 37, अति पिछडा 22 वैश्य पटना,16 अक्टूबर।
विधानसभा चुनाव 2025 में सीटों के बंटवारे में लेकर सत्तारुढ NDA में जारी खींचतान के बीच जदयू ने अपने 57+44 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सकरा,बरबीघा,कुशेश्वरस्थान और वारिसनगर के सीटिंग विधायकों को बेटिकट कर दिया गया है।जदयू की लिस्ट में लव-कुश(कुर्मी-कुशवाहा) को 23 सीटें मिली हैं।
इसके पहले हम (HAM) ने अपने 6 और भाजपि ने 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
जेडीयू द्वारा जारी सूची में आलमनगर से विधानसभा के उपाध्यक्श नरेंद्र नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। हरनौत से पूर्न मंत्री हरिनारायण सिंह को भी टिकट मिल गया है।
बिहारीगंज से नरेंद्र कुमार मेहता, सिंघेश्वर से रमेश ऋषि देव और मधेपुरा से कविता साहा को टिकट मिला है। सोनबरसा से मंत्री रत्नेश सादा,महिषी से गुंजेश्वर शाह और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल और बहादुरपुर से मंत्री मदन सहनी को भी टिकट दिया गया है।
गायघाट से कोमल सिंह (लोजपा सासंद वीणा सिंह व जदयू एमएलसी दिनेश सिंह की बेटी), मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार और काँटी से पूर्व मंत्री अजीत कुमार को जेडीयू ने मैदान में उतारा है। कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय, भोरे से मंत्री सुनील कुमार और हथुआ से रामसेवक सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बरौली से मनजीत सिंह,जीरादेई से भीष्म कुशवाहा और रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह को जेडीयू की ओर से टिकट मिला है।
जदयू ने दूसरी सूची में 44 उम्मीदवारों की घीषणा की है। रोचक है की लोजपा को मिली 29 सीटों में कम से कम आठ सीटों पर सहयोगी दलों में विरोध है।इसी कडी में जदयू ने सोनबरसा, हिलसा, राजगीर,दानापुर,अरवल, तारापुर सीटों पर जदयू-बीजेपी ने दावा ठोक दिया है।
NDA के सीट बंटवारे के फार्मूला के तहत जदयू-भाजपा को 101-101,लोजपा 29 और हम-रालोमो को 6-6 सीटें मिली है।
44 सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम जारी किए गए
1. वाल्मीकिनगर-धीरेंद्र प्रताप सिंह 2. सिकटा- समृद्ध वर्मा 3. नरकटिया- विशाल साह 4. केसरिया- शालिनी मिश्रा 5. शिवहर- श्वेता गुप्ता 6. सुरसंड-नागेंद्र राउत 7. रुन्नीसैदपुर- पंकज मिश्रा 8. हरलाखी-सुधांशु शेखर 9. बाबूबरही-मीना कामत 10. फुलपरास- शीला मंडल 11. लौकहा-सतीश साह 12.निर्मली- अनिरुद्ध प्रसाद यादव 13. पिपरा-रामविलास कामत 14. सुपौल- बिजेंद्र प्रसाद यादव।
15.त्रिवेणीगंज (सुरक्षित)- सोनम रानी सरदार 16. रानीगंज (सुरक्षित)-अचमित ऋषिदेव 17. अररिया- शगुफ्ता अजीम 18. जोकीहाट- मंजर आलम 19. ठाकुरगंज-गोपाल अग्रवाल 20. अमौर- सबा जफर 21. रुपौली- कलाधर मंडल 22. धमदाहा- लेशी सिंह 23. कदवा- दुलालचंद गोस्वामी 24. मनिहारी (सुरक्षित)- शंभु सुमन 25. बरारी- विजय सिंह निषाद 26. गोपालपुर- बुलो मंडल।
27. सुल्तानगंज- डा. ललित नारायण मंडल 28. कहलगांव- शुभानंद मुकेश 29. अमरपुर- जयंत राज 30. धोरैया (सुरक्षित)- मनीष कुमार 31. बेलहर- मनोज यादव 32. चैनपुर- जमा खान 33. करगहर- बशिष्ठ सिंह 34. काराकाट- महाबली सिंह 35. नोखा- नागेंद्र चंद्रवंशी।
36. कुर्था- पप्पू कुमार वर्मा 37. जहानाबाद- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी 38. घोसी- ऋतुराज 39. नवीनगर- चेतन आनंद 40. रफीगंज-प्रमोद कुमार सिंह 41. बेलागंज- मनोरमा देवी 42. नवादा- विभा देवी 43. चकाई- सुमित कुमार सिंह 44.झाझा- दामोदर रावत
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise