Loading
Friday, January 02, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आठ हजार स्पोर्ट्स क्लब जन्म देंगे धोनी-सचिन जैसी प्रतिभाएं-सम्राट चौधरी
आठ हजार स्पोर्ट्स क्लब जन्म देंगे धोनी-सचिन जैसी प्रतिभाएं-सम्राट चौधरी
आठ हजार पंचायतों में स्पोर्टस क्लब बनाए जाएंगे
by
Arun Pandey,
December 25, 2025
in
खेल
•राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी
•मोइनुलहक स्टेडियम को फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाने के लिए जल्द होगा काम शुरू
•पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स का होगा रेनोवेशन
पटना/बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा-आठ हजार पंचायतों में स्पोर्टस क्लब बनाए जाएंगे। यहां सभी खेलों के लिए खेल सामान और उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि ग्रामीण और स्थानीय स्तर से महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसी प्रतिभा सामने आएगी।
उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी पटना के मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 को संबोधित कर रहे थे। श्री चौधरी ने कहा-बिहार सरकार ने नीति बनाई है कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे उन्हें सीधे सरकारी नौकरी दी जाएगी।
श्री चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार सरकार 13 स्पोर्टस कॉम्पलैक्स बना रही है। मोइनुलहक स्टेडियम, जहां 1996 में अंतिम बार विश्व कप क्रिकेट मैच हुआ था, वहां जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाने का काम शुरू होगा। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स का रेनोवेशन किया जाएगा इसे और भव्य बनाने की तैयारी है। इसके अलावा यहां स्विमिंग पूल बनाने की मांग है, जिसे मुख्यमंत्रीजी से बात करके पूरा किया जाएगा।
श्री चौधरी ने कहा- खेल में युवा अपना करियर बना रहे हैं। खेलो इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार सरकार भी खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सम्राट चौधरी ने सांसद खेल महोत्सव 2025 के आयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद से अपील की कि इसे और भव्य तरीके से आयोजित करें, बिहार सरकार उन्हें पूरा सहयोग करेगी।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise