Loading
Tuesday, February 10, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
जे पी के आवास पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया नमन
जे पी के आवास पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया नमन
by
Arun Pandey,
February 09, 2026
in
बिहार
*जे पी ने सम्पूर्ण जीवन जनहित को सर्वोपरि रखा : नितिन नवीन*
*जे पी के विचार आज भी देश के युवाओं, कार्यकर्ताओं और जनसेवकों के लिए मार्गदर्शक : नितिन नवीन*
*जेपी के विचार और सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं : नितिन नवीन*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भाजपा विधानमंडल दल और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
पटना, 9 फरवरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। इस क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वहां की पूरी जानकारी ली और वहां रखी एक-एक वस्तुओं को दिलचस्पी के साथ देखा और उसके विषय मे जाना।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण रहे। इस क्रांति को लेकर लोकतंत्र में अलग स्थान है। राजनीति में 1974 के बाद के कालखंडों के लिए यह एक ऐसा स्थान रहा है जहां से लोग राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता और राजनीति में विवेक, नैतिकता का संकल्प लेते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व लेने के बाद आज पहली बार बिहार आया हूँ। यहां आकर मैं भी संकल्पित महसूस कर रहा हूँ। जेपी के जो विचार और सोच रहे, उसी सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ और एक संकल्प का भाव है कि इस देश और राज्य के विकास में मेरा भी योगदान रहे।
उन्होंने कहा कि जेपी ने सम्पूर्ण जीवन जनहित को सर्वोपरि रखा। उनके विचार आज भी देश के युवाओं, कार्यकर्ताओं और जनसेवकों के लिए मार्गदर्शक हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन ने आज भाजपा विधानमंडल दल की बैठक की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने संगठन के विस्तार को लेकर गम्भीर चर्चा की।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise