Loading
Wednesday, February 18, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
एआई के सहारे 15 दिन पहले ही साइक्लोन और आंधी-तूफान की चेतावनी दे सकते हैं
एआई के सहारे 15 दिन पहले ही साइक्लोन और आंधी-तूफान की चेतावनी दे सकते हैं
by
Arun Pandey,
February 17, 2026
in
बिहार
…………………………………………………………………
बिहार विधान परिषद् सभागार में "अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और विकास की नई सीमा" विषय पर विशेष व्याख्यान
पटना,17 फरवरी।बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के आमंत्रण पर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (सैक-इसरो) के निदेशक नीलेश एम. देसाई एवं प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक दीपक सिंह ने विधान परिषद् उप भवन सभागार में "अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और विकास की नई सीमा" विषय पर विशेष व्याख्यान दिया।
श्री देसाई ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) की स्थापना एवं संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को ऊंचाई तक ले जाने में डॉ. सी. वी. रमण, डॉ. सतीश धवन एवं मिसाईल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम दूसरे विकसित देशों से प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत की भलाई के लिए यह कार्यक्रम चला रहे हैं। बिहार सरकार का बिहार मौसम सेवा केंद्र (बी.एम.एस.के.) और सैक-इसरो साथ मिलकर पिछले तीन वर्षों से विभिन्न विषयों पर काम कर रहे हैं, जिसमें आपदा प्रबंधन जैसे-बाढ़, भूकंप, वज्रपात, शीतलहर, लू, आंधी-तूफान आदि के पूर्वानुमान मुख्य हैं। पश्चिमी चंपारण और भागलपुर जिले में डॉप्लर वेदर रडार लगाया जा रहा है। छठ पूजा जैसे बड़े अवसरों पर भीड़ नियंत्रण के लिए सेटेलाइट के प्रयोग से इसका प्रबंधन किया जा सकता है। राज्य के विभिन्न शहरों की वायु गुणवत्ता का पता लगा सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का प्रयोग कर और निरंतर डाटा का विश्लेषण कर हम 15 दिन पहले ही साइक्लोन और आंधी-तूफान की चेतावनी दे सकते हैं।
उक्त कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो (डॉ.) राम वचन राय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिंहा, बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य गण, पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। अंत में माननीय सभापति महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एक गीत के माध्यम से कहा कि अभी ना जाओ छोड़ कर की दिल अभी भरा नहीं..... । यह व्याख्यान बहुत हीं उपयोगी रहा। मैं चाहूंगा की श्री देसाई और उनकी टीम पुन: परिषद् को अपना बहुमूल्य समय दें।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise