Loading
Tuesday, March 10, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार पुलिस खरीदेगी 50 ड्रोन, पुलिस की निगरानी और त्वरित कार्रवाई की क्षमता होगी मजबूत
बिहार पुलिस खरीदेगी 50 ड्रोन, पुलिस की निगरानी और त्वरित कार्रवाई की क्षमता होगी मजबूत
by
Arun Pandey,
March 08, 2026
in
बिहार
पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत ड्रोन तकनीक को पुलिस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा
•*ड्रोन का उपयोग भीड़ नियंत्रण, अपराध निगरानी अभियान और आपदा प्रबंधन में*
•*आधुनिक ड्रोन उपकरणों की खरीद के लिए करीब 24.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति*
•*ड्रोन तकनीक से *
पटना08 बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में पुलिस व्यवस्था को और आधुनिकतकनीक आधारित बनाने के लिए 50 ड्रोन की खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर लगभग 24.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत ड्रोन उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे पुलिस की कार्य क्षमता और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को आधुनिक उपकरणों से सशक्त बनाने के लिए ड्रोन तकनीक को शामिल किया जा रहा है। इसके उपयोग से भीड़ नियंत्रण, अपराध निगरानी, नदी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों में अभियान और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी। श्री चौधरी ने कहा-कई बार ऐसे क्षेत्र होते हैं जहां सामान्य तरीकों से निगरानी करना कठिन होता है। ऐसे स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी संभव होगी और पुलिस को समय पर सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे कार्रवाई अधिक प्रभावी और त्वरित हो सकेगी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि इन ड्रोन उपकरणों की सहायता से पुलिस बड़े आयोजनों, संवेदनशील क्षेत्रों और आपात परिस्थितियों में बेहतर निगरानी कर सकेगी। साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और संभावित खतरों की पहचान करने में भी पुलिस को मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि ड्रोन तकनीक से पुलिस को दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से काम करने की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से नदी क्षेत्रों और कठिन भौगोलिक इलाकों में हवाई निगरानी से वास्तविक समय में जानकारी प्राप्त हो सकेगी, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई संभव होगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जैसे केंद्रीय सशस्त्र बलों के अनुभव और तकनीकी मानकों से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है, ताकि बिहार पुलिस को सर्वोत्तम तकनीक उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना है, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise