Loading
नवादा। अग्निशमन सप्ताह दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां पुरानी पोस्टमार्टम रोड स्थित संजीवन हॉस्पिटल में अग्नि शमन जागरूकता अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के सभी कर्मचारी एवं मरीज और उनके परिजन को प्रशिक्षण दिया गया। सीख दी गई किशअग्निकांड से होने वाले नुकसानों से कैसे बचा जाए और अग्निशमन यंत्रों को कैसे चलाया जाए। यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। सहयोग के लिए अग्निशमन के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को अस्धपताल की और से धन्यवाद दिया गया।।