Loading
Thursday, April 23, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सांसद पप्पू यादव घिरे
महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सांसद पप्पू यादव घिरे
बिहार महिला आयोग ने दी नोटिस, तीन दिनों में जबाब देंलोकसभा की सदस्यता समाप्त करने होगी सिफारिश
by
Arun Pandey,
April 21, 2026
in
बिहार
पटना, 21 अप्रैल।
पूर्णिया के कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव संसद में महिला आरक्षण के मुद्दे महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान देने के कारण मंगलवार को आलोचनाओं के घेरे में आ गए।
पूर्णिया सांसद की राजनीति में महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं, जिनमें शहजाद पूनावाला और तुहिन सिन्हा शामिल हैं, ने उनकी आलोचना की।
पूनावाला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चौंकाने वाला बयान! जब देश नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में जुटा है, तब देखिए कांग्रेस समर्थित सांसद क्या कह रहे हैं।’’
सिन्हा ने अपने पोस्ट में यादव के बयान को ‘‘घृणित और शर्मनाक’’ बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘पप्पू यादव स्वनिर्मित महिला नेताओं का अपमान कर रहे हैं। क्या प्रियंका गांधी इस आपत्तिजनक महिला-विरोधी नेता को बाहर करेंगी या उनके विचारों का समर्थन करती हैं? घृणित लोग।’’
इस बीच, बिहार राज्य महिला आयोग ने यादव को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है कि क्यों न उनकी अयोग्यता की सिफारिश करते हुए लोकसभा अध्यक्ष से संपर्क किया जाए।
आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा, ‘‘हमने पूर्णिया सांसद द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया है। उनके जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।’’
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise