Loading
जमशेदपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से घोषित 12वीं (आईएससी) बोर्ड के परिणामों में जमशेदपुर की बेटी ने पूरे देश में अपनी मेधा डंका बजाया है। शहर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने 12वीं की बायो साइंस परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेशनल टॉपर बनने का ऐतिहासिक गौरव हासिल किया है।