Loading
Thursday, May 07, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में 32 नये मंत्री शामिल
सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में 32 नये मंत्री शामिल
by
Arun Pandey,
May 07, 2026
in
बिहार
नये मंत्रियों में तीन निशांत कुमार, नीतीश मिश्र और संतोष सुमन के पिता राज्य के सीएम रह चुके हैं।
पहली बार मंत्री बनने वाले में निशांत कुमार, कुमार शैलेन्द्र, मिथिलेश तिवारी,बुलो मंडल, लामचंद्र पासवान, नंद किशोर राम, श्वेता गुप्ता, के नाम शामिल हैं।
पटना,07 मई। सम्राट चौधरी कैबिनेट का 22 दिनों के बाद पहले विस्तार में 27 नये मंत्री शामिल किये गये। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने चार बार 5-और दो बार 6 के समूह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार में मंगल पांडेय की जगह मिथिलेश तिवारी को जगह मिली है। भाजपा कोटे से नीतीश मिश्र, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और केदार गुप्ता भी मंत्री बने हैं।
ऐतिहासिक गांधी मैदान में बने विशाल पंडाल में 12.10 बजे से आयोजित मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,जदयू अध्यक्श नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई अन्य नेता शरीक हुए। लोकभवन(राजभवन) से बाहर पहली बार भव्य तरीके से मंत्रिमंडल विस्तार का समारोह आयोजित हुआ। बिहार में भाजपा की अगुवाई में बनी सरकार के नये मंत्रियों में जदयू अध्यक्ष पूर्व सीएम नीतीश के बेटे निशांत और रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी मंत्री बनाये गये हैं।
नीतीश मंत्रिमंडल के प्राय:सभी मंत्रियों के अलावा कई नये चेहरे को जगह मिली तय है।
भाजपा से 15 मंत्री:
विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद,दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह,प्रमोद चंद्रवंशी, लखेदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद
जेडीयू से 13 मंत्री :
निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, दामोदर रावत, भगवान सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार, शीला मंडल और जमा खान को मंत्री बनाया गया है। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव पहले से मंत्री हैं।
रालोमो से संजय सिंह व संजय पासवान, हम से संतोष सुमन और रालोमो से दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं।ब बिहार में सीएम सहित 36 मंत्री बनाये जा सखते हैं अब एक पद खाली रह गया है।32 नये मंत्रियों में सर्वाधिक 9 अति पिछडे ,8 सवर्ण,7-7 पिछडे-दलित और 1 अल्पसंयक हैं। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है नीतीश कुमार को 7 सर्कुलर रोड स्थित विशाल सरकारी बगला में रहने का कानूनी रास्ता बनाने के लिए बेटे निशां को मंत्री बनाया गया है।यह आवास निशांत के नाम आबंटित होगा ताकि नीतीश साथ रह सकें।पूरव सीएम को सरकारी आवास की सुविधा नहीं मिलती।लालू प्रसाद भी विपक्श के नेता राबडी देवी को मिले सरकारी आवास में साथ रहते हैं।दोनों पूर्व सीएम हैं।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise