Loading
मुख्यमंत्री सचिवालय में लोकेश कुमार अंर संजय कुमार सिंह को सचिव के पद पर तैनात किया गया है । पटना, 10 अप्रैल। बिहार सरकार ने 11 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के साथ 16 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है. कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया, वे संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. एचआर श्रीनिवास अब समाज कल्याण के एसीएस होंगे. संतोष कुमार मल्ल आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव बने. यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता और विभागों में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से किया गया है.