Loading
Thursday, May 14, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री
सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री
by
Arun Pandey,
May 13, 2026
in
बिहार
सभी विभागों को योजनाओं के अनुश्रवण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए०आई०) का उपयोग करना चाहिये।
पटना, 13 मई । : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह ने विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा भावी कार्ययोजना की जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है। बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। यहां कई महत्वपूर्ण चीजों का निर्माण कराया गया है।
इनफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के साथ-साथ बेहतर कानून व्यवस्था एवं लोगों की बुनियादी सुविधाओं पर काफी काम किया गया है। राज्य में छोटे-छोटे उद्योग भी लगाये गये हैं। इसका लाभ लोगों को मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों और क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचना चाहिये। लोगों का फीडबैक, सुझाव और शिकायतों पर भी हमलोगों की नजर रहनी चाहिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की खासियत, यहां की उपलब्धियां, नये-नये बदलाव, हेरिटेज आदि के बारे में राज्य और राज्य के बाहर के लोगों को सुगमतापूर्वक जानकारी मिले, इसके लिये समुचित व्यवस्था की जाय। साथ ही जिलों के महत्वपूर्ण स्थलों, उसकी खासियत तथा महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं आदि की जानकारी लोगों तक जिलावार उपलब्ध हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व बढ़ गया है। इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुये सभी विभाग अपनी योजनाओं के अनुश्रवण में इसका प्रयोग कर सकते हैं, इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही बिहार के सभी जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग के लिये जिलावार प्लान बनायें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यदि कोई तथ्यहीन, भ्रामक या नकारात्मक खबरें प्रसारित होती हैं तो पूर्ण तथ्यों के साथ उसका तुरंत खंडन किया जाना चाहिये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक श्री अनिल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise