Loading
Monday, May 18, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
छपरा में अडाणी फांउडेशन का ₹7 अरब से बनेगा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल
छपरा में अडाणी फांउडेशन का ₹7 अरब से बनेगा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल
गौतम अदाणी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात
by
Arun Pandey,
May 17, 2026
in
बिहार
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अदाणी ग्रुप के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात
पटना, 17 मई . मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आज लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अदाणी ग्रुप के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर विस्तृत चर्चा हुयी।
श्री गौतम अदाणी ने बिहार के विकास में हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
छपरा में सात अरब से अडाणी फांउडेशन का बनेगा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल
गौतम अदानी ने किया भूमिपूजन,बिहार में ₹60 हजार करोड का निवेश होगा
कहलगांव में 30 हजार करोड की लागत से थर्मल पावर प्लांट है निर्माणाधीन
बिहार में निवेश और सामाजिक क्षेत्र में बड़े विस्तार के संकेत देते हुए अदानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदानी रविवार को सारण जिले के मस्तीचक पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अदानी (Priti Adani) भी मौजूद रहीं. यहां उन्होंने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की नई योजनाओं का भूमि पूजन किया और ग्रामीण इलाकों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर बड़ी घोषणाएं की।
गौतम अदानी के आगमन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल दिखा. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अस्पताल से जुड़े कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे.मस्तीचक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौतम अदानी ने कहा कि अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल का काम उन्हें बेहद प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से अदानी फाउंडेशन ने इस संस्थान के साथ जुड़कर इसे और बड़े स्तर पर विस्तार देने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में को दुनिया के सबसे बड़े नेत्र चिकित्सा नेटवर्क के रूप में विकसित करने की योजना है. इसके तहत सस्ती दर पर इलाज, अत्याधुनिक प्रशिक्षण और गांव-गांव तक मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस परियोजना का मकसद ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों का रुख न करना पड़े.
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise