Loading
Thursday, May 21, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री
कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री
श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई
by
Arun Pandey,
May 21, 2026
in
बिहार
मुख्य बिन्दु-
सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक श्रावणी मेला की तैयारी अच्छे ढंग से करें।
कांवरिया पथ पर बने प्रमुख विश्राम स्थलों के पास स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध रखें। शौचालय, साफ-सफाई और पेयजल की बेहतर सुविधा रखें।
राज्य के शिवालयों में जल चढ़ाने के दौरान भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्थित रखना सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।
पटना, 21 मई । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक भी जुड़े रहे।
बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव श्री जय सिंह ने श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का संधारण, पेयजल, शौचालय, स्नानागार, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था, टेंट, पंडाल, जलापूर्ति, सी०सी०टी०वी०, अग्निशमन आदि व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री आनंद किशोर, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल, पर्यटन विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अजय यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद, जल संसाधन तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिह, डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक, परिवहन विभाग के सचिव श्री राजकुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार ने अपने-अपने विभागों द्वारा श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एण्ड ऑर्डर श्री सुधांशु कुमार ने विधि व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक श्रावणी मेला की तैयारी अच्छे ढंग से करें। इसकी व्यवस्था के संबंध में एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर क्या-क्या करने की जरूरत है। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित कैसे रखा जाय, इन सब बिन्दुओं पर कार्य योजना बनायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करें। पैदल पथ व्यवस्थित और सुविधाजनक बनायें। शौचालय, साफ-सफाई और पेयजल की बेहतर सुविधा रखें। कांवरिया पथ पर बने प्रमुख विश्राम स्थलों के पास स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध रखें। कांवरिया स्थलों पर चिकित्सा की एमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध रखें, ताकि कांवरियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर उनका त्वरित इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि कहीं भी बिजली का नंगा तार न रहे, बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो। राज्य के शिवालयों में जल चढ़ाने के दौरान भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्थित रखना सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।
बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सादा, पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री श्री नंद किशोर राम, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदय कांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक जुड़े हुए थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise