Loading
पेट्रौल-डीजल के दाम फिर बढे,पेट्रौल की कीमत में 87 पैसै और डीजल में 91 पैसे की बढोतरी। 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब तक 5 रुपये महंगे हुए। तेल कंपनियों ने पिछले दस दिनों के अंदर तीसरी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में संशोधन किया है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। उसके बाद 19 मई को दोबारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 87 पैसे और 91 पैसे बढ़ाए गए थे।इस तरह 10 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये महंगे हो गए हैं।