Loading
Monday, June 01, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना से शहरीकरण, आर्थिक विकास तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे :- मुख्यमंत्री
सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना से शहरीकरण, आर्थिक विकास तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे :- मुख्यमंत्री
by
Arun Pandey,
June 01, 2026
in
बिहार
पटना, 01 जून । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आज ग्यारह सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार ने 11 टाउनशिप के लोकेशन, प्रत्येक सैटेलाइट टाउन की भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना विकास की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि टाउनशिप विकास योजना महत्वपूर्ण योजना है। इस परियोजना को राज्य के शहरीकरण, आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर तथा बेहतर आवासीय सुविधाओं के दृष्टिकोण से सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। भूमि अधिग्रहण, स्वीकृतियों एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आने वाली बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा नागरिकों को आधुनिक जीवन-स्तर के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बैठक में नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक बिहार राज्य आवास बोर्ड श्री निलेश रामचन्द्र देवरे सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise